Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
यम्मी गोभी 65 ड्राई रेसिपी
Veg
oi-Staff
इस दुपहर अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप घर पर गोभी की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको गोभी 65 रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो आपको तथा आपके परिवार वालों को काफी पसंद आएगी।
इस रेसिपी को बनाने से पहले गोभी के छोटे छोटे पीस करें और उसे नमक और गरम पानी में 20 मिनट के लिये रखें। इस टेस्टी गोभी 65 ड्राई रेसिपी को आप रोटी या पराठे के साथ खा सकती हैं। आइये जानते हैं कि गोभी 65 ड्राई को बनाने की सरल विधि क्या
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- गोभी- 1 पूरी
- दही- 100 एम एल
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
- नींबू का रस- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- नारंगी फूड कलर- चुटकी भर
- तेल- तलने के लिये
विधि-
- फूल गोभी के छोटे छोटे टुकडे़ कर लें और उसे गरम पानी में आधा उबाल लें।
- एक कटोरे में दही, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, गरम मसाला पावडर, मिर्च पावडर, काली मिर्च पावडर, फूड कलर और नींबू का रस निचोड़ें।
- यह मिश्रण ज्यादा गाढा नहीं होना चाहिये।
- अब उबली हुई गोभी को इस पेस्ट में अच्छी तरह से लपेटें। 10 मिनट के बाद इसे निकाल कर किनारे रख दें।
- एक कढाई में तेल गरम करें। उसमें इन फूल गोभी के टुकड़ों को मध्यम आंच पर तल लें।
- जब फूल गोभी फ्राई हो जाए तब इसे हरी धनिया और नींबू निचोड़ कर सर्व करें।
Comments
English summary
Yummy Tummy: Gobi 65 Dry Recipe!
Story first published: Thursday, March 26, 2015, 12:52 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2015



Click it and Unblock the Notifications
