Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
World Pizza Day 2024 : बिना ओवन के घर में ही बनाएं परफेक्ट पिज्जा, रेस्टोरेंट जैसा मिलेगा टेस्ट
Pizza without Oven Recipe : पिज्जा की क्रेविंग होने पर अधिकतर लोग ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं क्योंकि घर पर पिज्जा बनाने के लिए ओवन चाहिए। मगर हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप कढ़ाही में ही पिज्जा बना सकते हैं। आइये बताते हैं आसान तरीका।

पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें। एक पिज्जा तैयार करने के लिए आपको चाहिए होगा-
- 50 ग्राम पनीर
- 1 पिज्जा बेस
- ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स
- 1 कप मौजरेला चीज
- 1 बड़ा स्पून पिज्जा सॉस
- 1 स्पून सैंडविच मेयोनीज
- 2 बड़े चम्मच उबले हुए कॉर्न
- आधी ग्रीन शिमला मिर्च और आधी लाल - शिमला मिर्च
- 1 गिलास नमक
कड़ाही पर पिज्जा बनाने का तरीका
- पिज्जा तैयार करने के लिए अब एक बाउल में पानी डालकर कॉर्न को
उबलने रख दें। इसमें करीबन 6-7 मिनट का समय लगेगा।
- आपके पास ओवन नहीं है तो आप कढ़ाही में भी आसानी से पिज्जा तैयार कर
सकते हैं। कॉर्न गैस पर चढ़ाने के बाद बड़ी कढ़ाही में 1 गिलास नमक
डालकर लो गैस पर गर्म होने रख दें। जितना बड़ा आपका पिज्जा बेस है उसी
साइज में एक प्लेट लें, उसे ग्रीस करें और बेस उसके ऊपर रख दें। इसके
बाद पिज्जा बेस के किनारों को तेल से ग्रीस कर लें। अब पिज्जा सॉस बेस
के चारों तरफ स्प्रेड कर दें।
- पिज्जा सॉस फैलाने के बाद सैंडविच मेयोनीज भी इसी पिज्जा बेस पर लगा
दें। चम्मच की मदद से दोनों को अच्छी तरह बेस के हर कोने पर
लगाएं।
- सॉस लगाने के बाद थोड़ी चीज को ग्रेट करके डालें साथ ही ऑरिगैनो और
चिली फ्लेक्स भी छिड़क दें। चीज की आप मनचाही मात्रा रख सकते हैं।
- अब सब्जियों में प्याज, हरी और लाल शिमला मिर्च को लम्बा और पतला
काट लें। साथ में पनीर को भी चौकोर साइज में काट कर रख लें।
- पिज्जा के ऊपर कटी हुई सब्जियों को एक एक करके फैलाना शुरू करें।
इसके बाद पनीर और कॉर्न को भी फैला दें साथ में मौजरेला चीज को चारों
तरफ फैला दें।
अब कढ़ाही पर गर्म हो रहे नमक के ऊपर एक कटोरी रखें, उसके ऊपर पिज्जा
की प्लेट रखें और कढ़ाही को ढक दें।
- 15-10 मिनट बाद पिज्जा चेक करें। आप देखेंगे कि पिज्जा परफेक्ट बनकर
तैयार हो चुका होगा। अगर आपको सब्जियां थोड़ी कच्ची लगें तो 5 मिनट और
पका लें।

तवा पर पिज्जा बनाने की सामग्री
सामग्री: दो कप मैदा, यीस्ट छोटा एक चम्मच, नमक स्वादानुसार, शिमला मिर्च दो बेबी कॉर्न, पिज्जा सॉस दो चम्मच, मोजरेला चीज, मिक्स्ड हर्ब्स, ऑलिव ऑयल, चीनी दो छोटे चम्मच।
तवा पर पिज्जा बनाने की विधि
- पिज्जा बनाने के लिए अक्सर बेस को बाजार से खरीद कर लाती होंगी। लेकिन उस बेस के साथ घर में पिज्जा बनाने पर वो स्वाद नहीं आता। इसलिए आप बिना ओवन के घर में तवे पर बेस तैयार करें। पिज्जा का बेस बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में मैदा छानकर लें। इसमे नमक और चीनी डालें। यीस्ट को डालने से पहले एक्टिवेट कर लें। इसके लिए यीस्ट को कटोरी में लेकर गरम पानी डालकर रख दें। करीब दस मिनट बाद इस पानी को मैदे में डालें और गुनगुने पानी से नर्म आटा गूंथ लें।
- इस आटे को ढंककर रख दें और आटे के ऊपर तेल लगा दें। करीब दो घंटे बाद आटे को निकालें और हथेली की सहायता से थोड़ा ज्यादा गूंथे। फिर इसकी लोई लेकर करीब आधा सेमी मोटा रोटी बेल लें। इस रोटी को मनचाहे आकार में बेल लें।
- नॉनस्टिक पैन को गैस चढ़ाएं और तेल लगाकर गर्म करें। पिज्जा बेस को तवे पर डालें और धीमी आंच पर सुनहरा पकाएं। पिज्जा बेस को किसी प्लेट की मदद से ढंक दें। जिससे कि बिना पलटे ये दोनों तरफ से पक जाए। ये पककर फूल जाए तो गैस पर से उतार लें। पिज्जा बेस तैयार है। '
- अब इस बेस के ऊपर पहले से तैयार सब्जियों को डालें। पहले पिज्जा बेस के ऊपर पिज्जा सॉस लगाएं। साथ में शिमला मिर्च, पनीर, प्याज, टमाटर, बेबी कॉर्न और अपनी मनचाही सब्जियों को तैयार करके रखें। पिज्जा सॉस लगाने के बाद इन सब्जियों की परत बिछा लें। ऊपर से चीच डालें और ढंककर पकाएं।
- जब चीज पूरी तरह से पिघल जाए तो गैस पर से पिज्जा को उतार लें। चाकू की सहायता से इसके टुकड़े कर लें। ऊपर से मिक्स्ड हर्ब्स और केचप डालकर गर्मागर्म परोसें।
कैसे भारत पहुंचा पिज्जा
पिज्जा पहली बार इटली में बना था, लेकिन दुनियाभर के घरों में पिज्जा पहुंचाने में अमेरिका का हाथ है। 19वीं शताब्दी में जब नेपल्स से कुछ लोग अमेरिका पहुंचे तो अपने साथ पिज्जा की रेसिपी भी ले गए। 1905 में न्यूयॉर्क में पहला लॉबार्डीज (Lombardi's) नाम से पिज्जा आउटलेट खुला। इसके बाद पिज्जा की पॉपुलैरिटी ऐसी बढ़ी की यह धीरे-धीरे दुनियाभर में मशहूर होने लगा।
भारत में पिज्जा की एंट्री 1980 में हुई। तब यह लोकल बेकरी या लोकल रेस्टोरेंट तक ही सीमित था। लेकिन जब पिज्जा बनाने वाली अमेरिकन कंपनी डोमिनोज ने 1996 में भारतीय बाजार में कदम रखा तो कंपनी ने इसका जमकर प्रमोशन भी किया। हर छोटे-बड़े शहर में डोमिनोज के आउटलेट खुले।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
