Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Girlfriend Ko Kaise Khush Kare: पापड़ बेलने की जरूरत नहीं है, इन 6 आसान तरीकों से पार्टनर होगी इम्प्रेस
Girlfriend Ko Kaise Khush Kare: ज्यादातर लड़कों की शिकायत होती है कि वे लड़कियों या अपने पार्टनर को समझ नहीं पाते। इसलिए उन्हें लड़कियों को खुश करने, उन्हें आकर्षित करने और उनका दिल जीतने में दिक्कत होती हैं।
लड़कियों को आकर्षित करने के लिए वे कई तरकीबें आजमाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग इसमें सफल हो पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी लड़की या गर्लफ्रेंड को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके लाएं हैं जिनसे आप भी किसी लड़की का दिल जीत सकते हैं और उसे खुश कर सकते हैं-

मज़ाकिया स्वभाव
अधिकतर लड़कियों को लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद आता है। लड़कियों से बात करते समय विनोदी भाषा का प्रयोग करें। लड़कियां उन लड़कों की बात भी सुनते हैं जो चेहरे पर मुस्कान लेकर बात करते हैं। हालांकि इस बात का ख़ास ख्याल रखें कि लड़की की किन्हीं बातों का मज़ाक ना उड़ायें और ना ही व्यर्थ की बातों पर हँसे। लड़की की संवेदनाओं का ख्याल रखते हुए
उनकी बातों में लें रूचि
लड़कियों को खुश करने के लिए उनसे बातें करना जरूरी है। और उससे भी ज्यादा ज़रूरी होता है उनकी बातों को ध्यान से सुनना। उनसे उन विषयों पर चर्चा करें जो उनके दिल के करीब हो। केवल उन्हीं चीजों के बारे में बात करें जिनमें लड़कियों की रुचि हो, नहीं तो वो आपकी बातों से बोर भी हो सकती हैं।
जब भी कोई लड़की आपसे बात करें तो उसकी बात बहुत ध्यान से और धैर्यपूर्वक सुनें। उन्हें बोलने का पूरा मौका दें और उन्हें बीच में न रोकें। अगर कुछ गलत लगता है तो शांति और चतुराई से जवाब दें।
ज्यादा मत सोचें
जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए उससे बात करें तो ज्यादा न सोचें, लड़की के प्रति ईमानदार रहें। कुछ अलग करें जिससे लड़की खुश रहे। आप उन्हें उनकी पसंद की चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं या किसी सरप्राइज डेट पर ले जायें। यह आपको अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतने में मदद करेगा।
अपनी काबिलियत पर आश्वस्त रहें
आप लड़की के सामने जितना अधिक आत्मविश्वासी दिखेंगे, लड़की आपकी ओर उतनी ही अधिक आकर्षित होगी। सभी लड़कियों को आत्मविश्वासी लड़के पसंद होते हैं। अगर आप अपने उपर पूरा विश्वास रखते हैं और किसी भी काम को करने के लिए हमेशा आगे बढ़ते हैं तो इससे लड़की आपकी ओर जरूर आकर्षित होगी। हालाँकि, याद रखें कि आत्मविश्वास व्यक्त करते समय अति आत्मविश्वासी न हों।
व्यक्तिगत स्वच्छता
यह आम धारणा है कि लड़के अपनी निजी ज़िन्दगी सफाई का ख्याल नहीं रखते। ऐसे में यदि किसी लड़की को इम्प्रेस करना है तो आपको अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। इसके साथ ही जो भी ऑउटफिट पहने उसे ठीक प्रकार से स्टाइल करें। यदि आप व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपकी प्रेमिका आपके पास वापस आने से पहले ही चली जाएगी। इसलिए शालीन दिखावट के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता का भी ख्याल रखें।
सम्मान देना
हर लड़की को लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना पसंद होता है। अगर कोई किसी लड़की से कमतर व्यवहार करता है या उसका अनादर करता है तो उन्हें यह पसंद नहीं आता। इसलिए हमेशा लड़कियों का सम्मान करें और उन्हें खास महसूस कराएं। उन्हें सम्मान दें। इससे आप अपनी गर्लफ्रेंड या दोस्त का दिल आसानी से जीत सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
