Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Valentine Wishes For BF & Husband: अपने 'वैलेंटाइन' को इन प्यार भरे रोमांटिक संदेशों से कहें दिल की बात
Valentine Day Romantic Wishes For BF & Husband: प्यार के इस खूबसूरत मौसम में जब चारों ओर सुर्ख गुलाबों की खुशबू और इकरार-ए-इश्क की गूंज है, तो भला आप पीछे कैसे रह सकती हैं? वैलेंटाइन डे वह दिन है, जो हमें मौका देता है अपने पार्टनर को यह बताने का कि वे हमारे जीवन की सबसे खूबसूरत हकीकत हैं। चाहे वह पति हो जिसने हर मोड़ पर आपका हाथ थामा है, या वह बॉयफ्रेंड जिसने आपकी दुनिया को अपनी हंसी से रोशन कर दिया है आज का दिन सिर्फ और सिर्फ आपके 'वैलेंटाइन' का है।
यदि आप भी अपने जज्बातों को शब्दों में पिरोने के लिए सही मैसेज की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं बेहतरीन रोमांटिक विशेज, शायरियां और कोट्स, जिन्हें पढ़ते ही उनका दिल आपके प्यार में दोबारा गिरफ्तार हो जाएगा।

पति (Husband) के लिए खास वैलेंटाइन संदेश
भरोसे के नाम: "शादी सिर्फ एक बंधन नहीं, मेरा आपके साथ बिताया हर लम्हा एक खूबसूरत सफर है। मेरे जीवन को स्वर्ग बनाने के लिए शुक्रिया। Happy Valentine's Day, My Dear Husband!"
साथ का वादा: "मेरे हर कल की जरूरत हो तुम, मेरी हर खुशी की चाहत हो तुम। खुदा से और क्या मांगू मैं, जब मेरी पूरी दुनिया ही तुम हो।"
सदाबहार प्यार: "वक्त बदलता है, मौसम बदलते हैं, पर आपके लिए मेरा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और गहरा होता जाता है।"
पति (Husband) के लिए रोमांटिक शायरियां
"शादी का रिश्ता तो बस एक नाम है,
हकीकत में तुम मेरी पूरी कायनात हो।
दुआ है कि हर जन्म में मुझे तुम्हारा ही साथ मिले,
क्योंकि तुम ही मेरे दिल की सबसे खूबसूरत बात हो।"
"तुम मेरे वो हमसफर हो जिस पर मुझे गुरूर है,
तुम्हारे साथ से ही मेरी जिंदगी में नूर है।
खुदा से और क्या मांगू मैं अपनी तकदीर में,
जब मेरा हसबैंड ही मेरा सबसे बड़ा कोहिनूर है।"
"मेरी हर सुबह की पहली याद हो तुम,
मेरे हर मर्ज की इकलौती दवा हो तुम।
लोग पूछते हैं मुझसे मेरी खुशियों का राज,
मुस्कुराकर कह देती हूँ कि मेरे 'देव' हो तुम।"
"हाथों की लकीरों में तुम रहो या ना रहो,
मगर मेरे दिल की धड़कन में तुम्हारा ही बसेरा होगा।
चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आए राहों में,
तुम्हारे साथ से ही मेरी जिंदगी का सवेरा होगा।"
"कभी गुस्सा करते हो, तो कभी प्यार जताते हो,
पर सच तो ये है कि तुम मुझे बहुत सताते हो।
फिर भी इस नादान दिल को तुम ही अच्छे लगते हो,
क्योंकि तुम ही तो हो जो मुझे अपना संसार मानते हो।"
"चाय की चुस्की में जैसे चीनी का स्वाद है,
मेरी हर धड़कन में बस तुम्हारा ही नाम आबाद है।"
"पति नहीं, तुम मेरी जान हो,
मेरी खुशियों का तुम ही आसमान हो।"
"तुम्हारे कंधे पर सिर रखकर जो सुकून मिलता है,
वो सुकून मुझे पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलता।"
"मेरी सिंदूर की शान तुम हो,
मेरे घर की मुस्कान तुम हो।"

बॉयफ्रेंड (BF) रोमांटिक और दिल छू लेने वाले
"तुम्हारी यादें, तुम्हारी बातें और बस तुम्हारा साथ... वैलेंटाइन तो एक बहाना है, मुझे तो उम्र भर चाहिए तुम्हारा हाथ। Happy Valentine's Day, My Love!"
"मेरी दुनिया तब सबसे खूबसूरत होती है जब मेरा हाथ तुम्हारे हाथ में होता है। मेरे जीवन में आने के लिए और इसे इतना खास बनाने के लिए शुक्रिया।"
"लोग कहते हैं प्यार एक बार होता है, पर मुझे तो तुमसे हर रोज प्यार होता है। तुम मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी हकीकत हो।"
बॉयफ्रेंड (BF) के लिए रोमांटिक शायरियां
"तुम्हारी यादें, तुम्हारी बातें और बस तुम्हारा साथ,
वैलेंटाइन तो बहाना है, मुझे तो उम्र भर चाहिए तुम्हारा हाथ।"
Happy Valentine's Day Love!
"सुकून मिलता है जब आपसे बात होती है,
हजारों रातों में वो एक रात होती है,
जब आप निगाहें उठाकर हमें देखते हैं,
बस वही मेरे लिए वैलेंटाइन की शुरुआत होती है।"
"मेरी सादगी का तुम ही श्रृंगार हो, मेरी धड़कन का तुम ही करार हो,
जितना भी कहूँ उतना ही कम है, तुम मेरा पहला और आखिरी प्यार हो।"
इमोशनल लव कोट्स (Deep Love Quotes)
"सच्चा प्यार वो नहीं जो एक दिन के लिए हो, सच्चा प्यार वो है जो हर दिन बढ़ता रहे। तुम वही प्यार हो।"
"अगर मुझे अपनी जिंदगी दोबारा जीने का मौका मिले, तो मैं तुम्हें और भी जल्दी ढूंढना चाहूँगी ताकि हम ज्यादा वक्त साथ बिता सकें।"
लॉन्ग डिस्टेंस (Long Distance Relationship)
"भले ही हम आज साथ नहीं हैं, लेकिन मेरा दिल हर धड़कन के साथ तुम्हारे पास है। जल्द ही मिलते हैं, मेरे वैलेंटाइन!"
"दूरी हमारे बीच के प्यार को कम नहीं, बल्कि और गहरा बनाती है। तुम्हें बहुत याद कर रही हूँ।"
फनी और शरारती (Funny & Flirty)
"मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना क्या करती, लेकिन मैं खुश हूँ कि मुझे कभी ये पता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैसे, गिफ्ट तैयार है न?"
"तुम थोड़े अजीब हो, लेकिन मुझे अजीब चीजें बहुत पसंद हैं!



Click it and Unblock the Notifications
