Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Toxic Family Members: शादी में सीन क्रिएट करने वाले टॉक्सिक रिश्तेदारों से इन टिप्स की हेल्प से निपटें
भारतीय शादियों में चाहे वो हिंदू शादी को या मुस्लिम वेडिंग एक बात सबसे ज्यादा कॉमन होती है वो है रिश्तेदारों के नखरे। ऐसा लगता है बिना इनके नखरे उठाए शादी पूरी नहीं होगी। और ये रिश्तेदार ऐसे होते हैं, जिनको आप किसी भी हालत में इग्नोर भी नहीं कर सकते हैं। चाहे आप खुश होकर उनको बुलाए या दुखी होकर बुलाना तो पड़ता ही है। लेकिन ऐसे लोग शादी में किसी ना किसी तरह का सीन जरूर क्रिएट कर देते हैं, जिनको हैंडिल कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप उनके स्वाभाव के बारें में पहले से वाकिफ के हैं तो इसके के लिए आपको पहले से कुछ प्लानिंग कर लेनी चाहिए, जिससे वो चाहकर भी किसी तरह का सीन ना क्रिएट कर सकें। आइये जानते हैं ऐसे रिश्तेदारों के लिए क्या नियम बनाने चाहिए जिससे घर की शादी बिना रायता फैलाए संपन्न हो सके-

टॉक्सिक रिश्तेदारों से पहले बात कर लें
जब आप जानते हैं कि परिवार का कोई सदस्य या आपका रिश्तेदार शादी के कार्यक्रमों में बाधा पहुंचा सकता है तो आपको उससे पहले ही बात कर लेनी चाहिए। आपको उसकी जरूरतों का पहले से ख्याल रखना चाहिए, जिसकी वजह से वो सीन क्रिएट कर सकते हैं। या फिर आप उनसे बात करके ये जानने की कोशिश की उनको किसी के कोई परेशानी, या फिर किसी चीज की जरूरत तो नहीं है। या फिर उनको उस कार्यक्रम की तैयारी में कोई कमी तो नहीं लग रही है। ऐसा करने से उनको लगेगा कि आप उनको सबसे ऊपर अहमियत दे रहे हैं। बार-बार उसे पूछ रहे हैं। तो ये हद तक मुमकिन है कि वो किसी तरह की फालतू की बातें ना शुरू करें।
शादी के काम की जिम्मेदारी सौंप दें
आप अपने झगड़ालू रिश्तेदारों को शादी से संबंधित कोई ऐसे काम की जिम्मेदारी दें, दें, जिसमें वो पूरा वक्त बिजी रहें, उनको और कुछ सोंचने का वक्त ना मिल पाए। आप उनको बाहर के काम थमा दें, जिससे वो उस काम को पूरा करने में व्यस्त रहें, साथ ही उनको इस बात का अहसास भी रहे कि शादी के कामों में उनकी मदद ली जा रही है।

परिवार के टॉक्सिक सदस्य से घर का बड़ा बात करें
अगर घर का कोई सदस्य सीन क्रिएट करने में माहिर है तो परिवार के मुखिया को उसको अलग ले जाकर समझाने की कोशिश करनी चाहिए। उसको इस बात का अहसास दिलाए कि उसके घर की शादी है। अगर किसी तरह की गड़बड़ी हुई तो बदनामी उसकी भी होगी। वहीं घर का मुखिया उसे किसी तरह का प्रलोभन भी दे सकता है, जिससे की वो शांत रहे और किसी तरह की परेशानी ना उत्पन्न करें।
रायता फैलाने वाले रिश्तेदार से हर काम मेे उसकी राय लें
उपद्रवी परिवार के सदस्य या रिश्तेदार को शादी के हर काम में उसकी राय लें, चागे वो फूलों के हार सेलेक्ट करने हो या फिर खाने का मेन्यू तैयार करना हो। इससे वो ये नहीं कर सकेगा की उसकी पसंद नहीं पूछी गई। उसको इस बात का सटिफ्केशन भी रहेगाा कि उसकी राय जानने के बाद ही सारे फैसले लिए गये।



Click it and Unblock the Notifications
