Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरूषों को इम्प्रेस करने वाले गिफ्ट आईडिया
किसी को गिफ्ट देकर इम्प्रेस यानि प्रभावित करना एक आम बात है लेकिन अगर आप वाकई किसी को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो उस गिफ्ट को देने का तरीका भी सॉलिड होना चाहिए, ताकि वो आपसे फटाफट इम्प्रेस हो जाएं। गिफ्ट को प्रॉपर देने के लिए आपको ठीक समय, पसंद और माहौल का विशेष ध्यान रखना चाहिए, अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो शायद अधूरापन लगे या आपके गिफ्ट की कोई वैल्यू ही न रह जाएं। इसलिए इन गिफ्ट आईडिया को पढ़ें।
पुरूषों को इम्प्रेस करने वाले गिफ्ट आईडिया

1. कीमत से ज्यादा जरूरत पर ध्यान दें - पुरूष किसी भी चीज को ज्यादा सहेज कर रखने में विश्वास नहीं करते, इसलिए उन्हे दिए जाने गिफ्ट की कीमत से ज्यादा उनकी लाइफ में उसके यूज पर ध्यान दें ताकि वो उसका जब भी इस्तेमाल करें, आपका ख्याल उनके मन में आएं।
2. हैप्पी मॉर्निग - जिन्हे आप इम्प्रेस करना चाहती हैं, अगर वह अपनी हेल्थ को लेकर बेहद सजग हैं तो आप उन्हे एक सेब पर छोटा सा बैनर लगाकर गिफ्ट कर सकती हैं, हालांकि इसे उनके ऑफिस के केबिन में पहुंचाया जाएं तो शायद फीलिंग अलग ही हो।
3. पहेलीनुमा गिफ्ट - आजकल किसी को गिफ्ट देने से पहले पजल खेलने का प्रचलन है, आप किसी को गिफ्ट देने से पहले उसे उस गिफ्ट के बारे में अनुमान लगाने को बोल सकती है। या फिर किसी गिफ्ट रैपर में एक पर्ची को रख दें और उसमें एक जगह को पहेलीनुमा बनाकर लिख दें, जब वो उस जगह को पहचान लेगें तो वहां जाने पर उन्हे गिफ्ट मिल
जाएगा।
4. उनकी पसंद के रंग का रखें ख्याल - पुरूष गिफ्ट में भी रंग के मामले में बड़े चूजी होते है, उन्हे हर जगह केवल अपनी पसंद का रंग ही अच्छा लगता है। ऐसे में उन्हे गिफ्ट देते समय उनकी पसंद के कलर का विशेष ख्याल रखें। साथ ही ध्यान से उस गिफ्ट को उसी रंग की पेपर में पैक करवाएं ताकि गिफ्ट का फर्स्ट इम्प्रेशन ही अच्छा हो।
5. याद से जुड़े किसी गिफ्ट को दें - अगर आप किसी के साथ पहले से जुड़े हैं तो उनके साथ बिताए किसी बेहद प्यारे या यादगार पल से जुड़े किसी सामान को दें ताकि और उस गिफ्ट में एक स्लीप पर उस गिफ्ट से जुड़ी उस खास याद को जरूर लिखें। उस घटना को लेकर आपके मन में उस वक्त के ख्याल भी खत को रोचक बना सकते हैं।
6. फोटो कोलार्ज - कोलार्ज एक तरह की आर्ट होती है जिसमें कई चित्रों को बिना किसी क्रम या सीरिज के इधर - उधर चिपका दिया जाता है। किसी को गिफ्ट के रूप में कई यादगार फोटो को कोलार्ज बनाकर दिया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
