Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कम पैसों में कैसे करें डेट
क्या आपका बजट बहुत तंग है? पर अपनी रचनात्मकता, शांतता और खुले विचारों से अपनी जेब में कुछ पैसे बचाते हुए, आप अपनी डेट बहुत सुन्दर बना सकते हैं। साथ ही, अपने पार्टनर के लालची स्वभाव को परखने का यह अच्छा विकल्प है। आज कल तो वैसे भी पैसे की इतनी मारा-मारी है कि हम बेवजह अपने पैसों को डेटिंग आदि पर खर्च करने से बचना चाहते हैं।
यदि पाटर्नर अच्छी है तो उस पर अपने पैसे खर्च करना बनता है लेकिन यदि वह बाद में जा कर मतलबी निकल जाए तो अपने पैसों को खोने का बहुत गम होता है। आइये जानते हैं कि कम पैसों में डेट कैसे की जाती है।

पार्क
वाक चाहे पार्क में हो या फिर एक जगह से दूसरी जगह के लिए पैदल यात्रा, यह अपने साथी के साथ मेल जोल बढाने का अच्छा तरीका है। वाक में चाहे आप एक दूसरे से बात करें? या खामोशी में, एक दूसरे की ओर देखकर मुस्कराते रहें?

लम्बी सैर
अगर आप और आपके पार्टनर प्रकृति प्रेमी है, तो यह आपके लिए सब से सस्ता डेट प्लैन है। आपके कुछ पैसे आने जाने में और नाश्ते में खर्च होंगे। पर शर्त है, आप इसके लिए तैयार रहें।

फोटोग्राफी टूर
अगर आपके पास कोई डिजिटल कैमरा नहीं है, तो आप कम दाम वाला डिस्पोजेबल कैमरा खरीद लें। फिर यहाँ वहां घूमते हुए तस्वीरें खींचे। या उंट पटांग चेहरे बनाते हुए पोज़ दे और एक दूसरे की तस्वीरें खींचे। यह रचनात्मक और खुश मिज़ाज लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है।

किताबें
अपना कुछ समय पुस्तकालय या किताबों की दुकान में बिताए। अपनी पसंदीदा किताब के बारे में बात करें। कला और फोटोग्राफी की पुस्तकों द्वारा एक दूसरे की रूचि जानने की कोशिश करें। अगर आप किताबी कीड़े नहीं है, तो किसी म्यूजिक स्टोर जाएँ।

अपनी डेट को डिनर के लिए आमंत्रित करें
अपने हाथों से बना खाना स्वादिष्ट ही नहीं, किफायती भी साबित होगा। कुछ मौमबतियाँ जलाएं ( और घर में बनी वाइन) आपके डिनर को, रोमांटिक डिनर बना देगी।

पूल और डार्ट्स
बार, पूल और डार्ट्स प्लान के लिए एक दम अच्छी जगह है। अगर आप सही समय पर जाएंगे, तो आपको कम दाम में ड्रिंक्स और भोजन मिल जाएगा।

स्थानीय संगीत समारोह का आनंद लें
अगर आप किसी छोटे या बड़े शहर में रहते हैं, तो वहां मुफ्त में आयोजित किए जाते संगीत समारोह का आनंद लें, कुछ बैंड अपने शो के लिए एंट्री फीस चार्ज करते हैं, पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का यह बढ़िया मौका है।

कोई पिकनिक प्लान करें
पिकनिक में अलग प्रकार के व्यंजन बनाकर ले जाएँ या फिर कोई स्वादिष्ट चोकलेट केक देकर उन्हें आश्चर्यचकित करें। आपके इस स्वभाव से प्रभावित हो, वो आपको रोमांटिक समझेगी।

पूल या बीच पर समय बिताएं
अगर आपके निवासीय सुविधाओं में सार्वजनिक पूल की सुविधा उपलब्ध है, तो आप पूल में तैरते हुए उन संग कुछ समय बिताएं और खाने पीने की कुछ चीजें घर से ले जाएँ। या फिर किसी स्थानीय बीच रिसोर्ट जाएँ। इन में कुछ रिसोर्ट फ्री है तो कुछ थोड़ी एंट्री फीस चार्ज करते हैं। अगर आप पैसे बचाते हुए कोई कॉटेज किराए पर नहीं लेना चाहते तो अपना समय समुंदरी तट पर बिताए। किनारों के पास बनी स्थानीय दुकानों में आपको कम दाम में खाने पीने की चीजें मिल जाएँगी या आप घर से कुछ पैक कर ले जाएँ।

कोई डांस क्लास जॉइन करें
कई डांस स्टूडियो और प्रशिक्षक, अभ्यासियों के लिए मुफ्त या कम दाम में डांस सिखाते हैं। आप यहाँ स्विंग, सालसा ( या अत्तिरिक्त इच्छी अनुसार) टैंगो भी सीख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
