Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने अकेलेपन को कैसे करें डील?
कई बार कई लोग, अलग - अलग कारणों के चलते अकेलापन महसूस करते हैं जिनमें समाज की सामान्य बातों में मतभेद या इमोशनली लो फील होने के कारण खुद को तन्हा रखना भी एक कारण है। हर कोइ कभी न कभी अकेलेपन का अनुभव जरूर करता है। हालांकि, सौभाग्य से, कुछ लोग अकेलेपन से उभरने के तरीकों के बारे में जानते हैं और कुछ नहीं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीको के बारे में बताने जा रहे हैं जो अकेलेपन से डील करने के बारे में हैं।
अकेलेपन को कैसे करें डील

1. सबसे पहले अपने अकेलेपन को समझें- महसूस कीजिए, हम सभी कभी न कभी अकेलापन जरूर महसूस करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपके साथ कुछ गलत है। लोग अक्सर अकेलेपन की तरफ उस समय ध्यान देते हैं जब उनकी लाइफ में बदलाव आने लगते हैं, खासकर उस दौरान जब उन्हे बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। अगर आप खुद के लिए नए रास्ते और नए विकल्प खोजते है जो शायद आपको थोड़ा सा अकेलापन झेलना पडे, ऐसे में आपको उन लोगों से मेल जोल बढाना चाहिए जो आपकी नई रूचि और विचारों से सहमत हों। अकेलेपन और एकांत में बीच एक फर्क है, अकेलापन वह दौर होता है जब आपको अकेले रहना पसंद नहीं होता और आप नाखुश होते हैं। एकांत में आपको अकेलेपन में अच्छा लगता है। आप एकांत नहीं चाहते हैं अगर आप लोगों को अपने साथ देखना चाहते हैं। अकेलेपन में उन लोगों को ढूढि़एं जो आपका साथ दे सकें और आपके नजदीक आ सकें।
2. ऑनलाइन कम्यूनिटी को ज्वाइन करें- कभी - कभी सोशल साइट्स और नेटवर्क अकेलेपन को दूर भगाने में मदद करता है। ऐसी साइट्स पर अपने विचार और अनुभव रखें और उन परिस्थियों से गुजरने वाले व्यक्ति से सवाल भी पूछें।
3. अकेलेपन पर काबू पाएं- उन लोगों को कॉल करें या मिलें, जिन्हे आप जानते हैं। कई दिनों से जिन लोगों से बातचीत न हुई हो, उनसे बात करें, आपका कॉन्टेक्ट करना ही उनके लिए आपके प्रति प्यार बढ़ा देगा। बात करने से ज्यादा लोगों की बातें सुनें। अपने आप के बारे में बातें करना निरर्थक होता है जबकि किसी के विचार सुनना और उसके बाद लोगों के बारे में राय बनाना आपके कॉन्टेक्ट पर गहरा प्रभाव छोड़ता है।
4. एक्टीविटी में शामिल हों- किसी स्पोर्ट को ज्वाइन करें या कोई क्लास लें। अपने समुदाय के स्वंयसेवी बन जाएं। अगर आप बहुत ज्यादा शर्मीले हैं तो सामाजिक चिंता के लिए किसी
5. समूह को ज्वाइन कर लें- आजकल तो ऐसी कम्यूनिटी ऑन लाइन भी मिल जाती हैं। सोशल रिलेशनशिप में आगे से आगे बढ़कर आने की चुनौती खुद को दें। लोगों का इंतजार न करें कि वह आपको आकर एप्रोच करें बल्कि आप लोगों को एप्रोच करें। लोगों को कॉफी पीने या बातचीत करने के लिए ऑफर करें। लोगों की आपमें रूचि दिखाने से पहले आप उनमें रूचि दिखाने की कोशिश करें।
6. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं- अगर आपके अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहले ज्यादा अच्छी हिस्ट्री नहीं थी तो संभावना है कि वह आपकों निमंत्रण पर बुलाएं। आप अपने पुराने दोस्तों और नए लोगों को एक साथ बुला सकते हों, इससे पब्लिक में आपको अजीब और अकेलापन नहीं लगेगा।
7. एक पालतू जानवर पालें- अपने नजदीक के स्थानीय पशु आश्रय से कोई कुत्ता या बिल्ली गोद ले लें। पशुओं के प्रति आपका और उनका आपके प्रति स्नेह और प्यार, अकेलेपन को दूर करता है, नया अनुभव प्रदान करता है और आपके भरोसे को जीतता है।



Click it and Unblock the Notifications
