Latest Updates
-
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण -
कब है वरुथिनी एकादशी? इस बार व्रत पर रहेगा पंचक का साया, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा
रिलेशनशिप पर कैसे प्रभाव ड़ालता है एक्ट्रा-मैरिटल अफेयर
एक्ट्रा - मैरिटल अफेयर यानि विवाहोत्तर सम्बन्ध के बारे में आप सभी जानते होगें। समाज में उभरे इस नए रिश्ते को जहां एक ओर बढ़ - चढ़ कर प्रमोट किया जा रहा है वहीं कई लोगों की जिंदगी तबाह हो जाती है। मेल हो या फीमेल, शादी के बाद अगर उन्हे कोई और पसंद आ जाता है तो वह अपनी भावनाएं रोक नहीं पाते, और किसी अन्य के साथ मिलना - जुलना और रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचने लगते हैं, इसी को एक्ट्रा - मैरिटल अफेयर कहते हैं।
इस अफेयर का सबसे ज्यादा असर पड़ता है पार्टनर पर, जिसे बिना किसी गलती के सजा मिलती है। तो आइए जानते हैं कि विवाहोत्तर सम्बन्ध का प्रभाव रिलेशनशिप पर कैसे पड़ता है।

विवाहोत्तर सम्बन्ध का प्रभाव रिलेशनशिप पर कैसे पड़ता है
1. आपसी मनमुटाव - विवाहोत्तर सम्बंध के बाद, वह व्यक्ति अपने पार्टनर के प्रति उदासीन यानि न्यूट्रल हो जाता है, उसे केवल उसकी आवश्यकताओं और जरूरतों की खानापूर्ति करना ही जिम्मेदारी समझ में आती है। ऐसे में दोनों के बीच मनमुटाव हो जाता है। लेकिन अफेयर चला रहे इंसान को सारी गलती केवल अपने पार्टनर में ही नजर आती है। खुद के लिए वह समझ बैठता है कि उसे कोई नहीं समझ सकता।
2. शारीरिक सम्बंधों पर नकारात्मक प्रभाव - सेक्स, केवल दो लोगों की शारीरिक जरूरत नहीं बल्कि उन्हे आपस में भावनात्मक रूप से बांधकर भी रखती है। एक्ट्रा- मैरिटल अफेयर के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव शारीरिक सम्बंधों पर पड़ता है।
3. पैसे और प्लान में असंतुलन - विवाहोत्तर सम्बंध के कारण व्यक्ति की शादी - शुदा जिंदगी के बाद चल रहे कई प्लान, पॉलिसी और मनी के खर्चे में हेर - फेर हो जाता है, जिसे उस समय हल्के में ले लिया जाता है लेकिन बाद में उसकी क्षतिपूर्ति करना काफी मंहगा पड़ सकता है।
4. परिवार की पहचान और सम्मान धूमिल हो जाना - शादी के बाद भी अफेयर होना हर समाज में एक शर्मनाक बात है। इससे आपके पति/पत्नी को नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपमान सहना पड़ता है। खुद आपकी भावनाओं की कद्र कोई नहीं करेगा बल्कि उस रिश्ते को चक्कर कहकर लोग पीठ पीछे हसीं भी उडाएंगें, और वाकई में आप उस घृणा के लायक भी होगें।
5. आपसे छोटे भाई - बहनों/ संतानों पर प्रभाव - सबसे ज्यादा और शर्मनाक प्रभाव आपके बच्चे के जीवन पर होगा, उसे कोई सम्मान और प्यार नहीं देगा। वहीं आपके छोटे भाई या बहन की लाइफ भी टफ हो जाएगी। आपके द्वारा की गई गलती उनके जीवन में नासूर बन जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications











