Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
एक रोमांटिक सप्ताहांत छुट्टी की योजना कैसे बनाएं
सप्ताहांत है और आपके पास करने के लिए कुछ नहीं है? और इसके अलावा आप ऐसा महसूस करते हैं कि आप फिर से उसी दिन को जीने जा रहे हैं और नीरसता को दूर करना चाहते हैं? सप्ताहांत में एक रोमांटिक सैर (छुट्टी) की योजना बनाएं।
चरण
1. एक शांत छुट्टी की योजना बनाएं। ऐसा स्थान जो आपके शहर के पास स्थित हो और जहाँ आराम और खाना उपलब्ध हो। जिस स्थान पर आप रहते हैं वहाँ से अधिक दूरी के स्थान की योजना न बनाएं। एक सामान्य, शांत स्थान उपयुक्त स्थान होगा।

2. स्वयं को और अपने जीवनसाथी को तनाव मुक्त रोमांटिक छुट्टी के लिए तैयार करें।
3. अपनी पसंदीदा चीज़ें लें जैसे म्युज़िक सी. डी., जिसे आप दोनों सुनना पसंद करते हैं, अपने पसंदीदा कपड़े जो आपको अधिक सुंदर और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करवाते हैं, यात्रा के लिए अल्पाहार आदि।
4. आपकी छुट्टी आपके घर से ही शुरू हो जाती है। अत: सभी साधारण चीज़ों का आनंद उठाएं जैसे ड्राइविंग, कार में गैस भरवाना और प्रत्येक वस्तु। यह कुछ ओछा लग सकता है परंतु याद रखिए ये वही सब बाते हैं जिनका आनंद आप तब उठाते थे जब आप आज की तुलना में छोटे थे।
5. अचानक विराम लें: अल्पाहार लें, फोटो खींचें, तरोताजा हो जाएं।
6. उन चीज़ों की योजना बनाएं जो आप सप्ताहांत के दौरान करना चाहते थे। एक दिन में बहुत सारी गतिविधियां न करें। आराम करें, मुख्य प्राथमिकता है एक दूसरे की उपस्थिति और प्यार का आनंद उठाना। अत: गतिविधियों को कम करें।
7. एक साधारण स्थान पर विस्तृत सैर करें। जैसे नदी के किनारे चलना, पक्षियों को देखना या हाथ में हाथ डालकर सडकों पर घूमना। किसी सुरम्य स्थान से सूर्योदय या सूर्यास्त के दृश्य का आनंद उठाने का प्रयत्न करें, इसके लिए आदर्श स्थान आपके बेडरूम (शयनकक्ष) की खिड़की हो सकती है।
8. एक दूसरे के बारे में बात करें, कि आप किस प्रकार अपने जीवनसाथी के सानिध्य को पसंद करते हैं। अपनी जिम्मेदारियों, आर्थिक मुद्दों, अपने पहले झगडों या प्यार के बारे में बात न करें।
9. एक दूसरे को आश्चर्यचकित करें। आपके रास्ते में पड़ने वाली प्राचीन वस्तुओं की दुकान से या एक साधारण दुकान से उपहार खरीदें। नए व्यंजनों का स्वाद लें, आराम से बातें करते हुए तथा नए वातावरण का आनंद उठाते हुए खाना खाएं।
10. महसूस करे कि संपूर्ण विश्व अलग है और इस स्थान को छोड़ने के पहले आप इसका पूरा आनंद उठाना चाहते हैं।
11. अपने प्यार के शुरुआती दिनों के बारे में बात करें और और बताएँ कि आपने एक दूसरे के बारे में क्या महसूस किया था।
सलाह
- एक दूसरे का हाथ पकडें और अक्सर एक दूसरे को हल्के से चूमें।
- हमेशा मुस्कुराते रहें। यह भावनाओं को उभरता है और आपको सुंदर बनाता है।
- जोक्स (चुटकुले) सुनाएं। हंसी संक्रामक होती है।
- अपने दिन को गैजिट (मशीनों से) से मुक्त रखें। जब तक आवश्यक न हो तब तक मोबाईल फोन, लेपटॉप का उपयोग न करें।



Click it and Unblock the Notifications
