Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
पहली सालगिरह के लिए उचित उपहार का चयन कैसे करें?
किसी भी नए जोडे़ के लिये उसकी प्रथम सालगिरह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होती है। पहले साल के बीतने पर यह सिद्ध हो जाता है कि वे दो अलग जीवन शैलियों के आमेलन में सफल रहे हैं। परंपरागत रूप से, कागज के उपहार प्रथम सालगिरह के लिए उचित उपहार होते हैं।
हालांकि आजकल प्लास्टिक के उपहार और घड़ियों को भी उचित समझा जाता है। बस थोड़ा सोच समझकर और अपनी रचनात्मकता को उपयोग करते हुये एक आदर्श उपहार के साथ आप उनकी प्रथम सालगिरह का जश्न मना सकते हैं।

ऐसे चुने गिफ्ट-
1. सबसे पहले अपना एक बजट तयं करें। इसके लिये आपको जानना होगा कि आपके और आपके पाटर्नर के बीच में कैसे करीबी रिश्ते हैं। अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप के पास पैसे कम हों तो कीमती उपहार खरीदने से पहले अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। इस बात को भी समझें कि स्वयं द्वारा बनाये गये उपहार अक्सर खरीदे गये उपहार की तुलना में अधिक सार्थक होते हैं।
2. यदि नवदम्पति की रुचि चित्रों में हो तो एक स्क्रैपबुक, फोटो एल्बम या तस्वीर एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सुधी पाठकों के लिए किताबें एक शानदार उपहार हैं। यदि प्यार से दिया जाये तो एक साधारण सालगिरह कार्ड भी अच्छा होता है। स्वयं की लिखी एक कविता या पत्र दम्पति के लिए एक सार्थक उपहार बन सकता है।
3. आप प्लास्टिक के आधुनिक उपहार या घड़ी को भी चुन सकते हैं। प्लास्टिक से बने आभूषण एक ऐसा उपहार है जो कि साल दर साल इस्तेमाल किया जा सकता है। उपकरण भी प्लास्टिक श्रेणी में आते हैं जिनमें डीवीडी या सीडी भी शामिल हैं। खाद्य भंडारण के प्लास्टिक कंटेनर भी प्रथम सालगिरह वाले जोड़ों के लिए एक लोकप्रिय उपहार हैं।
4. नवयुगल को दिये जाने वाले अपने उपहार को उनके अनुरूप ढालें। ताश के पत्तों या अन्य फोटो उपहार पर उनके घर या घर का उपनाम लिखें। एक व्यक्तिगत सालगिरह घड़ी या कोई अन्य उपहार जो विशेष रूप से उस जोड़े के लिये बनाई गई हो उनके सालगिरह की शोभा को बढ़ा देती है।
5. यदि आपको बजट आकपो थोड़ा सा भी खर्च करने की इजाजद देता है तो आप उनके लिये रिंग भी खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications