Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सर्वे में हुआ खुलासा शादी के बाद दामाद नहीं बेटा बनना चाहते हैं कुंवारे
इस सोशल मीडिया सर्वे का उद्देश्य ये जानना था कि भारतीय लड़के और लड़कियां अपने होने वाले ससुर जी से कैसा रिश्ता या व्यवहार चाहते हैं।
एक मेट्रोमोनी वेबसाइट की तरफ से कराएं गए सर्वे के अनुसार 100 प्रतिशत लड़के चाहते हैं कि उनके ससुर उन्हें दामाद की जगह बेटे की तरह व्यवहार करें।
ज्यादात्तर लड़के चाहते हैं कि उन्हें उनके सुसराल में आदर की जगह प्यार मिलें। और वो सुसराल में एक फ्रैंडली माहौल चाहते है।
इस सोशल मीडिया सर्वे का उद्देश्य ये जानना था कि भारतीय लड़के और लड़कियां अपने होने वाले ससुर जी से कैसा रिश्ता या व्यवहार चाहते हैं।
सर्वे, "मेरे ससुर कैसे हों (माय फादर-इन-लॉ-टू-बी)" में 2000 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया।
कुंवारे लड़के और लड़कियां अपने होने वाले ससुराल से कैसा रिश्ता और कैसा साथ चाहते हैं इसे जानने के लिए 10 प्रश्न रखे। सर्वे की मुख्य बातें -

1. बेटे की तरह प्यार करें
100% लड़के चाहते हैं कि उनके ससुर उन्हें दामाद के बजाय बेटे की तरह व्यवहार करें। वे कहते हैं कि "वे आदरणीय होने से ज्यादा सुसराल में सबके चेहते होना ज्यादा पसंद करेंगे"।

2. ससुर कराएं सुलह
60% लड़कियां चाहती हैं कि उनके और उनके पति के बीच कोई विवाद होने पर उनके ससुर सही गलत का निर्णय करें, 40% लड़के भी ऐसा ही मानते हैं।

3.सलाह लेना पसंद करेंगे
73% लड़के अपने ससुराल वालों से सलाह या राय लेना पसंद करेंगे जब कि बाकी के 27% को ऐसी कोई अनचाही सलाह नहीं चाहिए। अधिकांश लड़के मानते हैं कि बड़े लोग अनुभवी होते हैं इसलिए उनसे सलाह ली जानी चाहिए।

4.फैमिली प्लानिंग खुद की पसंद से
57% लड़के महसूस करते हैं कि पति-पत्नी को निर्णय लेना चाहिए कि बच्चे कब पैदा करने हैं, वहीं 43% लड़कियां भी ऐसा ही महसूस करती हैं।

5.आदर देंगे
53% लड़कियां कहती हैं कि वे अपने सास-ससुर को मम्मी-पापा की तरह मानेंगी, जब कि 47% लड़के भी इस बात से सहमत हैं।

6. स्वच्छंद रहना पसंद करेंगे
अधिकतर लड़के-लड़कियां चाहती हैं कि शादी के बाद वे स्वच्छंद रहना पसंद करेंगे आखिर उन्हें ही अपनी ज़िंदगी साथ बितानी है।



Click it and Unblock the Notifications
