Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
ब्रेकअप के ये बेनिफिट्स जो अपने कभी सोचे ही नहीं होंगे
जैसे शादी के साइड इफेक्ट्स होते हैं वैसे ही ब्रेकअप के बेनिफिट्स भी होते हैं। आइए जानते है कैसे?
ब्रेकअप होने के बाद लोग अक्सर डिप्रेस हो जाते है। दिल टूटने का दर्द ही कुछ और होता है। लोगों को सालों लग जाते है इस दर्द से बाहर निकलने में। लेकिन आपको पता है ब्रेकअप होने के भी अलग फायदे होते हैं।
आप सोचेंगे कि ब्रेकअप के क्या फायदे हो सकते? जैसे शादी के साइड इफेक्ट्स होते हैं वैसे ही ब्रेकअप के बेनिफिट्स भी होते हैं। आइए जानते है कैसे?

1. ब्यूटी स्लीप
ब्रेकअप का सबसे पहला फायदा आपको मिलेगी भरपूर नींद। देर रात तक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड से बात करते हुए आंखों के नीचे डार्क सर्किल पड़ गए होंगे। अब देर रात तक जगना नहीं पड़ेगा। जाइए और ब्यूटी स्लीप लीजिए।

2. नए फ्रेंड बनाइए-
ब्रेकअप के बाद आप अकेला फील करने लगते है। क्योंकि ब्रेकअप से पहले आपका सारा वक्त अपने पार्टनर के आसपास ही घूमता रहता था। ब्रेकअप के बाद आप अपना अकेलापन दूर करने के लिए सोशली होते हैं और काफी सारे नए दोस्त बनाते हैं।

3. रोक टोक नहीं
रिलेशनशिप में आने के बाद कई तरह की बंदिशों को झेलना पड़ता है। लेकिन ब्रेकअप के बाद आपको कोई रोकने टोकने वाला कोई नहीं होता है।

4. मनी सेविंग शुरु
ब्रेकअप के बाद सबसे बड़ा फायदा अब आपका अच्छे खासे पैसे बचने शुरु हो जाते हैं। अब आपको अपने सोना, बेबी और बाबू के लिए बिना वजह गिफ्ट नहीं खरीदना होगा। रेस्त्रां के बिल, मोबाइल का रिचार्ज, बर्थ डे गिफ्ट या एनीवर्सरी गिफ्ट नहीं खरीदना होगा।

5. खास दोस्तों के साथ समय बिताएं
डेट पर जाने के लिए जिन दोस्तों के साथ वीकेंड के प्लान हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर चेंज करना पड़ता था। अब उन फ्रैंड्स से आप कभी भी कहीं भी आराम से मिल सकते हैं।

6. खुद पर फोकस कर सकते हैं
जब आप रिलेशनशिप पर थे तब आपके पास खुद के लिए समय नहीं था। लेकिन ब्रेकअप के बाद आपके पास समय ही समय है जो To do list आपने बनाई थी अब उसे पूरा करने का समय मिल गया है।



Click it and Unblock the Notifications