Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कटरीना कैफ से सीखें कैसे पब्लिकली डील करें अपने एक्स से
हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप कटरीना की तरह अपने एक्स के साथ डील कर सकती हैं। आइए जानते हैं।
जग्गा जासूस रिलीज हो चुकी हैं। मूवी में रनबीर कपूर और कटरीना की कैमेस्ट्री सभी को पसंद आ रही हैं। लेकिन सबको मालूम है कि रियल लाइफ में इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका हैं। लेकिन बावजूद इसके दोनो एक्टर्स एक साथ पूरे जोश के साथ मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन इवेंट पर कटरीना की पर्सनेलिटी, और फैशन सेंस के अलावा एक और चीज है जो लोग नोटिस कर रहे हैं, वो है कटरीना किस तरह ब्रेकअप के बाद अपने कलीग और को एक्टर और एक्स बॉयफ्रैंड रह चुके रनबीर के साथ पर्सनल लाइफ को एक साइड रखकर अपने प्रोफेशनल लाइफ में डील कर रहे हैं।
अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही सिचुएशन है तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप कटरीना की तरह अपने एक्स के साथ डील कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

चैलेंज के तौर पर लीजीए
आप जानते है कि ब्रेकअप के बाद जो सबसे ज्यादा चैलेंजिंग होता है वो है अपने एक्स को देखना। लेकिन आपको मालूम होता है कि आप इसे कैसे डील कर सकते हैं। आपको मालूम है कि अपने एक्स के साथ कैसे डील करना हैं। इन बाधाओं को स्वीकार करके इसे अपने पक्ष में बदल सकते हैं। ये चीज आप कटरीना से बखूबी सीख सकते हैं। जैसे कि अपने एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि मेरे और रनबीर में एक ऐसी चीज है जो हमें प्रतिस्पर्धा के लिए उकसाती हैं। जब चीजें मेरे लिए जटिल हो जाती है तो में उससे भागती नहीं हूं उस पर अच्छे से काम करती हूं।
ठीक इसी तरह जटिल परिस्थितियों में आपको डटकर स्थितियों का सामना करना चाहिए।

शांत रहना होता कभी कभी फायदेमंद
कई बार होता है कि रिश्ता टूटने के बाद हमें लोगों की जली कटी बातें सुननी पड़ती हैं। कभी कभी तो हमारे करीबी भी हमें ताने मारने में पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन कई बार होता है कि हमें अपने एक्स के साथ बहुत शांति से पेश आना होता हैं। इस वक्त धैर्य के साथ रहना जरुरी होता हैं।
प्रमोशन के दौरान रनबीर बार बार कटरीना की बात बीच में काट रहे थे। लेकिन कटरीना ने बखूबी एक बॉस की तरह इस सिचुएशन को सम्भालते हुए उन्होंने रनबीर के सामने अपना गुस्सा जताया लेकिन एक बार भी उन्होंने अपने धैर्य को नहीं खोया।

हंसी में उड़ा देना
कई बार इंटरव्यू के दौरान रनबीर ने कटरीना की बातों पर चुटकी लेते हुए उनकी टांग खींचने की कोशिश की। लेकिन कटरीना ने उनकी हर बात को इग्नोर कर दिया। और हंसी में उड़ा दिया। इसी तरह आप भी सार्वजानिक तौर पर अपने एक्स की बातों को इग्नोर करके उनके गुस्से को जिम में निकाल सकती हैं।

जब आपका ह्रयूमर बन जाएं आपका हथियार
कभी कभी आपकी हाजिर जवाबदारी या चतुराई आपके लिए एक हथियार की तरह काम करता हैं, जब प्रमोशन के दौरान रनबीर ने यह बात स्वीकारते हुए कहा था कि पुरुष महिलाओं की तुलना में बेहतर होते है तो कटरीना ने चुप साध ली और रनबीर को बोलने का पूरा मौको दिया। लेकिन जब रनबीर अपने जवाबों के घेरे में खुद ही घिर लिए तो कटरीना ने किसी को हर्ट नहीं करते हुए कहा था कि ऐसा लग रहा है कि किसी को स्कूल में पूरे क्लास के सामने किसी गलती के लिए सजा मिली हो और वो इसे सजा को दुबारा न करने के लिए सॉरी कह रहा हैं।
उन्होंने ये जवाब बहुत ही बैलेंस के साथ हंसते हुए एक दम चतुराई के साथ दिया।

गड़े मुर्दे न उखाड़ो
जब एक इंटरव्यू लेने वाले ने कटरीना से उनके अतीत के बारे में बात करनी चाही तो कटरीना ने सीधा कह दिया कि हम यहां मूवी के बारे में बात करने के लिए हैं। इसके बाद उन्होंने सीधा फिल्म के बारे में बात करना शुरु कर दी। और बहुत ही स्मार्ट तरीके से उन्होंने टॉपिक ही चेंज कर दिया। इस तरह जब कोई आपके अतीत के बारे में बात करें तो आप भी हंसी मजाक में बात को आई गई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
