Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्या है ये जिफटिफ पेनिस स्टीकर? क्यों है ये इन दिनों इंटरनेट पर पॉप्युलर ...
इन दिनों इन्टरनेट पर जिफटिप नामक एक स्टीकर सुर्खियों में छाया हुआ है और कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले समय में इस स्टीकर यूज बढ़ जाने की वजह से कंडोम का इस्तेमाल खत्म हो जाएगा।
वहीं इस स्टीकर को बनाने वाली कम्पनी का दावा है कि यह एक ऐसा स्टीकर है जिसे आपको पेनिस के टॉप पर लगाना है और फिर सेक्स करना है जिससे आप अनचाहे गर्भ से भी छुटकारा पा लें और सेक्स का भरपूर मजा भी ले सकें। ये सेक्स में नया ट्रेंड बनकर उभर रहा हैं, आइए जानते है कि आखिर क्या है ये जिफटिफ नाम का स्टीकर, जिसके नाम पर पुरुषों ने हल्ला मचाकर रखा है।

क्या है ये स्टीकर
यह पालीयुरेथेन से बनी एक डिवाइस है जिसे पेनिस के मूत्रमार्ग पर लगाया जाएगा। एक तरह का स्टीकर है जिससे आपके पेनिस का छिद्र बंद हो जाएगा।

इसे करते है इस्तेमाल
इस डिवाइस को चिपकाने से सेक्स के दौरान स्पर्म योनी में नहीं जाता है। दूसरा इसका सबसे बड़ा फायदा बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं को कंडोम के साथ सेक्स करना पसंद नहीं है उनके लिए ये काफी सुविधाजनक है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि इसे इस्तेमाल करने के बाद आप स्टीकर हटा दें और फिर स्खलन करें।

मार्केट में है नया ट्रेंड
यह डिवाइस अभी शुरुआती स्टेज में है और किसी भी प्राइवेट संस्था या एफडीए द्वारा इसे अभी मान्यता नहीं मिली है। हालांकि अभी आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

अपने रिस्क पर करें इस्तेमाल
इसे आप अपने रिस्क पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि अभी तक इससे जुड़ी कोई रिसर्च या अप्रूवल नहीं आया है। हालांकि इसे बनाने वाली कम्पनी का दावा है कि इसे इस्तेमाल करने से अनचाहे प्रेगनेंसी से छुटकारा मिल जायेगा और आप बिना कंडोम के सेक्स का मजा ले सकेंगे। इसे इस्तेमाल करने से जननांगो के आस पास होने वाले किसी भी तरह के यौन संचारित रोग जैसे कि क्लायमेडिया, गैनोरिया से बचाव नहीं होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वेबसाइट पर एसटीडी या अनचाहे गर्भ से जुड़ी किसी भी तरह की ज़िम्मेदारी नहीं ली गयी है।

हो सकता है दर्द
इस स्टीकर को पेनिस के टॉप पर चिपकाया जायेगा तो उसे इस्तेमाल के बाद निकालने में दर्द भी होगा, जैसा कि वैक्स कराते समय होता है। इसलिए अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सावधानीपूर्वक ही इसका इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
