Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
अगर आप लम्बे समय से किसी सिंगल लड़की को करने वाले है डेट, तो इन बातों का रखे ध्यान
लम्बे समय से सिंगल रहने वाली लड़किया अक्सर सेंसेटिव होती है समय के साथ कई चीजें इनकी लाइफ में रिप्लेस हो चुकी होती हैं। ऐसी लड़कियों से डेटिंग करते हुए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप एक ऐसी लड़की के साथ डेटिंग शुरु करने वाले है जो काफी समय से सिंगल हैं। लम्बे समय से सिंगल रहते हुए लड़कियों की अक्सर प्रायोरिटी बदल जाती है। इसलिए अगर आप ऐसी किसी लड़की को डेट करने वाले है तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लाए है जो आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है।
लम्बे समय से सिंगल रहने वाली लड़किया अक्सर सेंसेटिव होती है समय के साथ कई चीजें इनकी लाइफ में रिप्लेस हो चुकी होती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं तो हम यहां आपके लिए कुछ ऐसे डेटिंग टिप्स बता रहे हैं जो आपको जानना ज़रूरी है।

सीरियस होती है
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि वो इतने दिनों से सिंगल है तो आपके अलावा उसे किसी और ने एप्रोच भी नहीं किया होगा तो जान लें कि आप गलत हैं। ऐसी लड़कियों को कई लोग एप्रोच करते हैं लेकिन ये अधिकतर लड़कों को रिजेक्ट ही कर देती हैं क्योंकि ये कोई कामचलाऊ रिश्ते की बजाय सीरियस रिलेशनशिप में विश्वास रखने वाली लड़कियां हैं।


आजादी देने के लिए तैयार रहें
ऐसी लड़कियां अधिकतर समय अकेले में बिताना पसंद करती हैं और इन्हें अपना पर्सनल स्पेस हमेशा चाहिए। इसलिए अगर आप इनसे रिश्ता बनाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसी आज़ादी देने के लिए पहले से ही तैयार रहें।

प्राइवेसी प्रिफर करती हैं
ऐसी लड़कियां उन लड़कियों की तरह नहीं होती हैं जो हर घंटे आप से ये पूछती रहती हैं कि आप कहां हो किसके साथ हो और क्या कर रहे हो। इन्हें अच्छी तरह मालूम है कि सबको प्राइवेसी चाहिए इसलिए ये बात-बात पर टोकती नहीं है और ना ही ये आपसे ऐसी उम्मीद करती हैं। इसलिए आप भी उन्हें फ्री टाइम देने के लिए तैयार रहें।

मनी माइंड नहीं होती है
ये उस तरह की लड़कियां नहीं होती हैं जो हमेशा आपके पैसे पर ही फोकस करें और आपकी कमाई देखकर फ्लैट हो जायें। अगर वो इतने दिनों से सिंगल हैं तो इससे साफ़ जाहिर है कि वो खुद अच्छा कमा सकती है और अपने शौक पूरा कर सकती है। इसलिए इन लड़कियों को पैसे से इम्प्रेस करने की गलती बिल्कुल भी न करें।

फैमिली ऑरिएंटेड
ऐसी लड़कियां जो काफी लम्बे समय से सिंगल होती हैं तो अपने आप ही अपने परिवार वालों और दोस्तों के काफी करीब आ जाती हैं। जो हर समय उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन आप उनसे ऐसी उम्मीदें न पालें कि वे रिलेशनशिप में आने के बाद हर समय आपके सपोर्ट के लिए खड़ी रहेंगी। आप को स्वयं ही खुद को हर मुश्किल से लड़के के लिए तैयार रहना होगा।

प्यार चाहिए प्रेशर नहीं
ऐसी लड़कियां कोई भी काम आपके दवाब में रहकर नहीं करना चाहती हैं। उन्हें एक सही जीवनसाथी की तलाश है जो उनके सफ़र में उनके साथ हमेशा मौजूद रहे। वे आपसे प्यार पाना चाहती हैं लेकिन किसी तरह की जबरदस्ती नहीं चाहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
