Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ऐसे अपने पार्टनर को फील करवाएं कि वो एक रियल मैन हैं
आपको उन्हें पॉवरफुल, आकर्षक और काबिल महसूस करवाना है और यकीन मानिए इसके बाद वो आपस पहले से भी ज्यादा प्यार करने लगेंगें।
मर्दों को भी किसी ऐसे शख्स की जरूरत होती है जो बिना कुछ कहे उनकी हर बात को समझ जाए और हर मुश्किल समय में उनक सपोर्ट करे। हालांकि मर्द ये बात खुलकर कह नहीं पाते हैं लेकिन उन्हें किसी ऐसे शख्स की जरूरत होती है जो उन्हें बेइंतहा प्यार करे।
अगर आप अपने पति को खुश करना चाहती हैं तो उनके लिए कुछ खास करें। उन्हें ये जताने के लिए कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं, आपको जरूर कुछ अलग या स्पेशल करना पड़ेगा। आपको उन्हें पॉवरफुल, आकर्षक और काबिल महसूस करवाना है और यकीन मानिए इसके बाद वो आपस पहले से भी ज्यादा प्यार करने लगेंगें।
आपकी मामूली सी बातें भी उन्हें स्पेशल फील करवा सकती हैं। हर मर्द को एक ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो उन्हें कुछ खास समझे। पुरुषों को अपने पार्टनर से ये अपेक्षा सेक्स से भी ज्यादा रहती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अपने पति या ब्वॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए आपको क्या तरीके अपनाने चाहिए।

उनका मनपसंद खाना
जब कभी भी आप दोनों बाहर जाएं तो उनकी पसंद की डिश ट्राई करें। यकीन मानिए आपकी ये कोशिश उन्हें बहुत पसंद आएगी। जैसे कि अगर आप उत्तर भारत से हैं और आपके पार्टनर दक्षिण भारतीय हैं तो आपको कम से कम एक बार तो उनकी पसंद का खाना जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

पार्टी करें अटेंड
मर्दों को अपनी खूबसूरत बीवी के साथ घूमना बहुत अच्छा लगता है। उन्हें पसंद आएगा जब आप उनके साथ किसी पार्टी में स्टाइलिश आउटफिट पहनकर जाएं। जब पार्टी में सबकी नज़रें आप दोनों पर होंगीं तो उन्हें भी काफी अच्छा लगेगा।

खाना पकाएं
यूं ही ये कहावत फेमस नहीं है कि पति के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर गुज़रता है। आप उनकी पसंद का खाना घर पर बनाएं। अगर आप खाना नहीं बनाती हैं तो कभी-कभी अपने पति को खुश करने के लिए उनकी पसंद का खाना बनाएं।जब वो आपको अपने लिए खाना बनाते हुए देखेंगे तो उन्हें आपके प्यार का अहसास होगा और वो आपके और करीब आ जाएंगें।

उनके सपनों की दुनिया में शामिल हों
उनके सपनों और सोच को बढ़ावा दें। जब वो आपको अपने फ्यूचर प्लां स के बारे में बताएं तो उनकी बात ध्यान से सुनें और उन्हें अपने सपने पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे वे आपके प्रति और आकर्षित होंगें।

उनको भी कुछ फैसले लेने दें
कभी-कभी कुछ निर्णय उन्हें खुद लेने दें या किसी सिचुएशन में उन्हें पूरा कंट्रोल सौंप दें। ऐसा करने से उन्हें लगेगा कि आप उन पर बहुत भरोसा करती हैं। उनके कामों में ज्यादा दखलअंदाज़ी न करें।

बैडरूम में दें साथ
बैडरूम में बातें करने से ज्यादा उन पर अपना प्यार लुटाएं। बैडरूम में आप उनको अपने सबसे ज्यादा करीब लाने की कोशिश करें।

उन्हें दे स्पेशल मसाज
मसाज से सेहत को भी कई फायदे होते हैं। जब आप अपने पति के लिए ऐसा कुछ करेंगें तो उन्हें निश्चित ही स्पेशल फील आएगी। जब आप पूरे प्यार के साथ उन्हें टच करेंगी तो वो अपनी पूरी थकान भूल जाएंगें।
तो देर किस बात की अभी से शुरु कर दीजिए अपने पति देव की सेवा करना।



Click it and Unblock the Notifications
