Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आइसक्रीम के इन 5 फ्लेवर से जानिए अपनी लव कैमिस्ट्री के बारे में
जानिए आपका फेवरेट आइसक्रीम फ्लेवर बताता है कि आपकी और आपके पार्टनर के बीच कैमिस्ट्री को।
जैसे आइसक्रीम स्टोर में बहुत सारे आइसक्रीम फ्लेवर के कॉम्बीनेशन होते हैं, ठीक उसी तरह प्यार में भी बहुत सारे इमोशनल कॉम्बिनेशन होता है। जो आपके प्यार और फीलिंग को अलग बनाता है।
क्या आपने कभी सोचा है कौन से फ्लेवर से पता चलता है कि आप किस तरह के पार्टनर हैं? हम यहां कुछ फ्लेवर बता रहे हैं जिनसे आप अपने और अपने पार्टनर के बीच केमिस्ट्री का पता लगा सकते हैं

वनिला फ्लेवर
इस फ्लेवर का मतलब है कि आप छोटे से छोटे पलों को सेलिब्रेट करते हैं। आप अपनी एनिवर्सरी को साल में नहीं बल्कि एक महीना पूरा होने पर पर भी सेलिब्रेट करते हैं और एकदूसरे को गिफ्ट देते हैं। आप दोनों अपने रिश्ते का सम्मान करते हैं और अपने रिश्ते को हमेशा वैसे देखते हैं, जैसे यह पहली बार कोई प्यार में पड़ा है।

स्ट्राबेरी फ्लेवर
आप दोनों इमोशनल हैं और लवी डवी टाइप के कपल है। आप दोनो प्यार जताने के लिए एकदूसरे को पैट नैम से भी पुकारते हैं और हर समय एक दूसरें की बाहों में रहना चाहते हैं। जब भी आप एक दूसरे को देखते हैं, तो आप दोनों के चेहरे पर एक जैसे मुस्कान रहती है। आप घर पर कोई अच्छी फिल्म देखकर या किताब पढ़कर साथ में अच्छा समय बिताते हैं। आप दोनों सच्चे कपल हैं।

चॉकलेट फ्लेवर
आपका रिश्ता चॉकलेट की तरह है। कभी-कभी सिंपल मिल्क चॉकलेट की तरह तो कभी हॉट चॉकलेट की तरफ रोमांचक। आप दोनों में बराबर का जुनून और प्यार है। आप किसी भी चीज के बारे में बिना किसी गलतफहमी के बात कर सकते हैं। आप किसी को जज नहीं करते हैं। कुल मिलाकर आप एक-दूसरे के लिए प्यार में पागल हैं।

चिली फ्लेवर
आप स्पाइसी और वाइल्ड हैं। आप टिपिकल कपल नहीं हैं। आपका रिश्ता बेकार की बातों से कहीं ज्यादा ऊपर है। आप एक्सपेरिमेंटल हैं और आप खुद के रूल्स बनाते हैं। आपका प्यार मजबूत है कि आपको कभी भी अलग नहीं होने देता है। आसपास के लोग आपके रूल्स और केमिस्ट्री में बाधा डाल सकते हैं लेकिन उन्हें पता है कि चाहे कुछ भी हों आप अपनी लाइफ को बेहतर तरीके से जीते हैं।

कॉफी फ्लेवर
आप हमेशा सतर्क रहते हैं। आप डिनर जैसी रिलैक्स डेटिंग को नहीं मानते। बल्कि आपके लिए डेटिंग का मतलब पब, ड्रिंकिंग, डिनर, कॉफ़ी और मूवी है। आप दोनों हमेशा एस्प्रेसो के शॉट की तरह चार्ज रहते हैं। बिजी शेड्यूल के बावजूद आप देर रात तक एकदूसरे के साथ वक्त बिताते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
