पुरुषों की ये बातें महिलाओं को करती है अट्रेक्‍ट

महिलाओं पर हुए एक अध्‍ययन में एक बात सामने आई है कि लड़कियां लड़कों के लुक से ज्‍यादा उनके बिहेवियर को करती है नोटिस। आइए पढ़ते है इस बारे में

कई बार लोग ये बात जानना चाहते है कि लड़किया किस चीज से ज्‍यादा इम्‍प्रेस होती है? किसी को लगता है कि महिलाएं पैसो और शोहरत से इम्‍प्रेस होती है?, किसी को लगता है कि महिलाएं लड़कों के लुक या फिटनेस को ज्‍यादा तरजीह देती है। लेकिन अगर आप भी ऐसा सोचते है तो बिल्‍कुल गलत सोचते है।

जी हां महिलाएं इन तमाम चीजों से इम्‍प्रेस नहीं होती है। महिलाएं आदमियों के बॉडी लैंग्‍वेज, स्‍टाइल मैनर्स और मैच्‍योरिटी से इम्‍प्रेस होती है। आइए जानते है आखिर पुरुषों की कौनसी चीजें महिलाओं को आकर्षित करती हैं?

रिस्‍पेक्‍ट करती है पसंद

रिस्‍पेक्‍ट करती है पसंद

महिलाएं नोटिस करती है पुरुष उनके दोस्‍त और फैमिली के साथ कैसा व्‍यवहार करते हैं। अगर आप उनके फैमिली और दोस्‍तों के प्रति प्‍यार और रिस्‍पेक्‍ट दिखाते हैं तो वो चीज उन्‍हें काफी इम्‍प्रेस करती है।

ईमानदारी है सबसे जरुरी

ईमानदारी है सबसे जरुरी

महिलाएं अपने पार्टनर से एक ईमानदारी की उम्‍मीद करती है कि जब वो दोनों साथ हो तो वो दूसरी लड़कियों की तरफ न घूरें। पुरुषों का यह रवैया अक्‍सर महिलाओं के दिमाग में किसी आदमी के लिए बुरा इम्‍प्रेशन डालती है।

मैच्‍योरिटी है सबसे पहले

मैच्‍योरिटी है सबसे पहले

महिलाएं पुरुषों में मैच्‍योरिटी को सबसे ज्‍यादा तरजीह देती है। क्‍योंकि उन्‍हें महिलाओं को पुरुषों की समझदारी अट्रेक्‍ट करती है। महिलाओं को इमोशनली तौर पर कमजोर आदमी पसंद नहीं आते हैं।

 फिटनेस पर करती है गौर

फिटनेस पर करती है गौर

हाल ही में हुए एक अध्‍ययन के अनुसार महिलाएं पुरुषों की शारीरिक बनावट पर ज्‍यादा ध्‍यान देती हैं। शक्तिशाली व्‍यक्ति के प्रति शारीरिक रुप से अधिक आकर्षित होती हैं। अध्‍ययन के मुताबिक स्त्रियां सामान्‍य पुरुषों की अपेक्षा हष्‍ट पुष्‍ट पुरुषों की ओर ज्‍यादा आकर्षित होती हैं। इसके अलावा पुरुषों का आक्रामक रवैया भी ज्‍यात्दात्‍तर महिलाओं को खींचता है।

 नजर से नजर मिलाके बात करें

नजर से नजर मिलाके बात करें

महिलाओं को वो आदमी कतई पसंद नहीं आते है जो इधर उधर देखकर बात करते हैं। यानी जो महिलाओं के कमर, स्‍तन, या जांघों की तरफ देखकर बाते करते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों से ज्‍यादा देर तक बात करने से चिढ़ती है।

 दिखावा नहीं पसंद

दिखावा नहीं पसंद

कुछ आदमी कई बार अपने पैसो और स्‍टेट्स का दिखावा करते हैं। उन्‍हें लगता है कि लड़कियां उससे इम्‍प्रेस होंगी। लेकिन सही बताए तो महिलाएं ऐसे आदमी से दूर रहना ज्‍यादा सुरक्षित समझती है।

जो सुनते हो ज्‍यादा

जो सुनते हो ज्‍यादा

महिलाओं को वो आदमी ज्‍यादा अट्रेक्‍ट करते हैं जो उन्‍हें बहुत प्‍यार से सुनते हैं। वो जो कुछ भी कहती है उसे बहुत ही दिलचस्‍पी के साथ सुनते हैं।

Desktop Bottom Promotion