Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
अगर आप पहली बार कंडोम खरीद रहें है तो इन बातों का ध्यान रखें
अगर आप पहली बार कंडोम खरीद रहे हैं तो आज हम आपको बताएगें कि आपको कंडोम खरीदने के समय ध्यान में रखना है।
कंडोम के इस्तेमाल को लेकर हर कोई अवेयर है। सभी जानते है कि कंडोम के उपयोग से कई सारी बीमारियों से बचा सकता है और अनचाही प्रेग्नेंसी की चिंता भी नहीं रहती है। पर अक्सर लोग खासकर पहली बार कंडोम खरीदते समय कई गलतियां कर बैठते हैं।
ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि उनके पास इसका कोई ज्ञान नही होता है। कई लोग शर्म के कारण इसके बारे में अपने दोस्तों या घरवालों से भी नही पूछते हैं। परंतु आज हम आपको बताएंगें कि कंडोम खरीदने के समय किन बातों का ध्यान में रखना चाहिए।

एक्सपायरी डेट चैक कर लें
कंडोम अच्छी कंपनी का हो और जिसकी समय सीमा अभी समाप्त नहीं हुई हो। बहुत बार ऐसा होता है कि दुकानदार हमें पुराना पैकेट दे देता है पर हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम हमेशा वही पैकेट ले जिनकी समय सीमा समाप्त नहीं हुई है।

सही जगह रखें
बहुत बार ऐसा होता है कि हम पैकेट लेते हैं और उसे अपने पर्स में ही रख लेते हैं पर पर्स इसके रखने के लिए सही जगह नहीं है क्योंकि जब हम बैठते हैं तो इस पर दबाव पड़ता है जिससे इसकी गुणवत्ता में कमी आ जाती है और समय आने पर हम इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हम हमेशा इसको सही जगह पर ही रखें।

क्वॉलिटी चैक कर लें
कई बार ऐसा होता है कि पहली बार उत्साह में लोग बाजार से ख़राब कंडोम ले आते हैं जिससे उनके साथी को एलर्जी हो जाती है तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि निरोध अच्छी कंपनी का ही लें। जल्दबाजी में कोई गड़बड़ न करें।

बिना फ्लेवर
हो सके तो बिना फ्लेवर वाले कंडोम का ही इस्तेमाल करें। इससे उसकी गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता यह सिर्फ लोगों को आकर्षित करने के लिए बाजार में उपलब्ध कराया जाता है।

ज्यादा देर खुला न छोड़े
ज्यादा देर तक कंडोम को बाहर नहीं रखना चाहिए इससे यह खराब हो जाता है। अगर निरोध को 5 मिनट भी बगैर इस्तेमाल करे बाहर रखा जाए तो यह खराब हो जाता है। इसे पैकेट से बाहर तभी निकाले जब इसकी तुरंत जरूरत हो।

खुश्बू वाला कंडोम न खरीदें
बाजार में आजकल अलग-अलग तरह के कंडोम आ गए हैं इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा महकने वाले निरोध न खरीदें। कुछ लड़कियों को यह पसंद नहीं आता जिससे आपका यह यादगार लम्हा खराब हो सकता है। इसलिए इस विषय में आप अपने साथी से बात कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
