Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कंडोम को इस्तेमाल के बाद कैसे करें डिस्पोज़?
अापने कई बार इस्तेमाल किये हुए कंडोम को पड़े हुए देखा होगा, जो आपका मूड खराब कर देती है। आप में से कई लोगों के साथ ऐसा घट चूका होगा या फिर आपने किसी से सुना होगा कि कई बार बच्चे घर के कोने या फिर पार्क में खेलते हुए कहीं से हाथ में कंडोम उठाकर ले आते हैं और अपने बड़ों से पूछते हैं कि ये क्या है।
अगर शर्मिंदा कर देने वाली ये घटना आपके साथ नहीं हुई है और चाहते भी नहीं हैं ऐसा कुछ हो तो आपको कंडोम को इस्तेमाल के बाद फेंकने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। कंडोम बायोडिग्रेडेबल नहीं है इस वजह से इसे डिस्पोज़ करने का उचित तरीका आपको आना चाहिए। सही तरीका जाने से पहले जानते हैं कि इसे इस्तेमाल के बाद डिस्पोज़ करने के गलत तरीके कौन से हैं।

कंडोम फ्लश कर देना
आप में से ना जाने कितने लोग कंडोम का इस्तेमाल करके फ्लश करने का काम कर देते हैं। टॉयलेट में फ्लश कर देना उन्हें काफी सुविधाजनक लगता है, लेकिन आपको ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। फ्लश किये हुए कंडोम की वजह से वो पाइप ब्लॉक हो सकती है जिसके लिए बाद में आपको अपने प्लम्बर को बुलाना पद सकता है और इसके लिए अच्छे खासे पैसे भी देने पड़ सकते हैं। इससे ज़्यादा शर्मिदगी की बात और क्या हो सकती है कि प्लम्बर आपकी ब्लॉकेज की वजह आपके इस्तेमाल किये हुए कंडोम्स को बताये।
वॉटर रीसाइक्लिंग प्रोसेस के समय इन कंडोम्स को अलग करने का प्रयास किया जाता है लेकिन छूट जाने पर ये आगे चल कर तालाब और समंदर तक पहुंच जाते हैं।
इस्तेमाल किये कंडोम को लापरवाही के साथ ना छोड़े, खासतौर पर अगर आपके घर में बच्चे हैं तो। इन्हें बीच, पार्क या लेक में ना फेंके।
यूज़्ड कंडोम को डिस्पोज़ करने का है ये सही तरीका
ऐसा करने में आपको पांच सेकंड से ज़्यादा का वक़्त नहीं लगेगा। इन्फेक्शन और प्रेगनेंसी के खतरे को ध्यान में रखते हुए इस्तेमाल के बाद कंडोम निकालें और इसे आप टिशू पेपर, पेपर बैग या अख़बार में लपेट दें और कूड़ेदान में डाल दें।
इस प्रक्रिया में इस्तेमाल किये कंडोम को किसी चीज़ में लपेट कर फेंकना ज़्यादा महत्वपूर्ण है। कूड़ा इकट्ठा करने वाले लोग भी इसे खुला देखकर उठाने से हिचकिचाते हैं। अगर आप घर से बाहर हैं तो आप इसे पेपर में लपेट कर रखें और कोई कूड़ादान दिखने पर इसे फेंक दें।
आप लपेटने से पहले एक और बात का ख्याल रख सकते हैं। इस्तेमाल के बाद इसका मुंह गुब्बारे को जैसे बांधते हैं वैसा कर दें इससे ना तो सीमन फैलेगा और ना ही उसकी गंध।



Click it and Unblock the Notifications
