Latest Updates
-
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग
क्या वो सिर्फ आपको अपना दोस्त मानता है? ऐसे करें पता
अब दोस्ती पर वो पुरानी कहावत लागू नहीं होती जिसमें कहा गया है कि एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं बन सकते हैं। आज लड़का और लड़की दोस्त बन सकते हैं। पुरानी सोच और मानसिकता को तोड़ते हुए आज की पीढ़ी आगे बढ़ रही है। अगर आप किसी लड़के को पसंद करती हैं लेकिन वो आपको सिर्फ अपने अच्छे दोस्त की तरह मानता है तो आप इस बात का पता उनकी कुछ आदतों से लगा सकती हैं।
किसी लड़के को आप पसंद करती हैं लेकिन आपको ये नहीं मालूम कि वो भी आपके लिए ऐसा ही महसूस करते हैं या नहीं। आपको इस बात का पता लगाने की ज़रूरत है। किसी को पसंद करने पर हर इंसान के कुछ हाव-भाव और आदतें होती हैं। अगर आप इन आदतों का पता लगा लें तो जान सकती हैं कि क्या वो भी आपको पसंद करते हैं या फिर आपको बस अपना एक अच्छा दोस्त मानते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी आदतें हैं जो आपको उनके दिल की बात जानने में मदद कर सकती हैं।
आपके साथ फ्लर्ट ना करें
वो आपको पसंद करते हैं या सिर्फ दोस्त मानते हैं, इस बात का पता लगाने का ये सबसे बढ़िया तरीका है। अगर आप दोनों अच्छे दोस्त हैं या वो आपको थोड़ा भी पसंद करते हैं तो वो ज़रूर आपके साथ फ्लर्ट करेंगे या आपके प्रति अपनी पसंद को ज़ाहिर करने के लिए कुछ करेंगे। अपने दिल की बात को ज़ाहिर करने के लिए वो आपको ज़्यादा तवज्जो देंगे।
अगर आप दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं होता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वो आपको बस अपना दोस्त मानते हैं।
दूसरी लड़कियों के बारे में करे बात
आपसे बात करते हुए अगर वो दूसरी लड़कियों का ज़िक्र करते हैं तो इसका मतलब है कि उनके दिल में आपके लिए कुछ नहीं है। अगर कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो वो कभी भी उसके आगे दूसरी लड़कियों की बात नहीं करेगा। वो खुद को ऐसा करने से रोकेगा। लेकिन अगर वो आपसे दूसरी लड़कियों के बारे में बात करता है तो आपको अपने कदम पीछे खींच लेने चाहिए।
व्यवहार में कोई बदलाव ना हो
अगर आप उनको पसंद करती हैं तो अपने और बाकी दोस्तों के प्रति उनके व्यवहार पर गौर करें। किस इंसान के साथ आपके कितने इमोशंस जुड़े हुए हैं, ये सब आप उसके बात करने के तरीके से पता लगा सकते हैं। अगर वो आपसे और अपने दूसरे दोस्तों के साथ एक जैसे ही बात करते हैं तो इसका मतलब है कि उनके दिल में आपके लिए कुछ भी नहीं है। भावनाओं को समझने में व्यवहार अहम भूमिका निभाता है।
आपको ब्रो कहते हों
अगर वो आपको ब्रो बुलाते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि उनके साथ आपके रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। अगर कोई शख्स आपको बस अपना दोस्त समझता है तो ही वो आपके लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल करेगा। आपको ब्रो कहने का मतलब है कि वो आपको अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं और आपके साथ इससे ज़्यादा की वो कोई उम्मीद नहीं रखते। इसके आगे आप कुछ नहीं कर सकती हैं। आपको उनकी दोस्त ही बने रहना होगा।
दूसरों के साथ आपका मैच
अगर वो आपका मैच किसी और के साथ करते हों तो आपको ये बात अपने दिमाग में अच्छे से बैठा लेनी चाहिए कि वो आपको दोस्त से ज़्यादा और कुछ नहीं मान सकते हैं। अगर आपके साथ ऐसा कुछ भी होता है तो मान लें कि वो आपको बस दोस्त ही मानते हैं।
ये कुछ ऐसे संकेत हैं जो आपको गहराई से बता सकते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। इन बातों के पता चलने से पहले अपनी भावनाओं को उन पर ज़ाहिर ना होने दें। पहले जान लें कि क्या वो भी आपको पसंद करते हैं या नहीं।
अगर वो आपको सिर्फ दोस्त ही समझते हैं तो आपको भी उनकी दोस्ती की कद्र करनी चाहिए और हां, इस बात का ज़िक्र अपने बाकी दोस्तों से भी ना करें। सबसे पहले आपको इन बातों से उनके दिल की बात जाननी है।
अगर आपको ये लेख पसंद आया है तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें।



Click it and Unblock the Notifications