Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन वजहों से मज़बूत लड़कियों को किसी की ज़रूरत नहीं होती
हम नए जमाने की महिलाएं है, हम पहले भी मज़बूत थी और आगे भी रहेंगी। हम सुंदर तरीके से प्यार करती हैं, सुंदर तरीके से कुछ छोड़ती हैं और इसी तरीके से ही कुछ स्वीकार करती है. हमें पाना, छोड़ना और हमसे ब्रेक अप करना बहुत मुश्किल है। वो हम सबकी तरह टूट जाती है। लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू रखती है, उन्हें हावी नहीं होने देती, यही बात ही जो उसे मज़बूत महिला बनाती है।
लेकिन, उसे लगाव जल्दी होता है, इसी कारण उसे ठेस पहुँचती है और उसे अपने आपको अलग करना पड़ता है। यही कारण है हर कोई उसे सबसे मज़बूत कहता है। दो आँसू बहाकर युद्ध नहीं जीते जाते, लेकिन सीने में एक मज़बूत दिल धड़कता है तो शायद आप बहुत कुछ जीत सकती हैं। यह कहा जाता है कि "अच्छा व्यवहार करने वाली लड़कियां शायद ही कभी इतिहास रचती है।" इसका कारण यह है कि इतिहास वो ही लड़कियां रचती हैं जो मज़बूत होती हैं:

ब्रेक अप हो गया? या जीवन में कोई तनाव है? परेशानी की हर घड़ी में खाना मज़बूत लड़कियों का हमेशा साथी है। भावनाओं में बहकर रोने धोने से अच्छा है, खाओ और गम भुलाओ। ये अच्छा खाना बॉयफ्रेंड की जगह ले सकता है।वे खाने को बॉयफ्रेंड और भावनाओं से बढ़कर मानती हैं। और हो भी क्यों नहीं? खाना कम से कम उन्हें तनाव तो नहीं देता। खाना उन्हें कोई दुःख और पीड़ा तो नहीं देता। इसलिए खाना उनकी ज़िंदगी है।
अकेले में रहने से मिलती है तसल्ली:
मज़बूत लड़कियों को अकेले में रहने से बहुत तसल्ली मिलती है। उन्हें ज़रूरत नहीं है कि कोई उनके साथ रहे और उनका मनोरंजन करे। अकेले रहना और खुश रहना उनका मंत्र है। यही उन्हें मज़बूत बनाता है। यदि खुद ही अपने आपको खुश कर सकती हैं तो उन्हें किसी का साथ क्यों चाहिए। वे कई बार अकेलापन महसूस करती हैं लेकिन उन्हें पता है कि इस अकेलेपन की स्थिति से कैसे पार पाना है। इसलिए अपने आप के साथ अकेले रहना उन्हें सुकून देता है।
किसी से कोई जुड़ाव नहीं:
वे किसी से जुड़ाव पसंद नहीं करती। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें अलग-थलग रहना पसंद है। वे किसी से जुड़ाव करके या दिल लगाकर बहुत हर्ट हो चुकी हैं इसलिए अब वे किसी से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ना चाहती हैं। यही बात है जो मुख्य रूप से उन्हें मज़बूत बनाती है।
कोई निर्णय नहीं:
वे जीवन में बहुत कुछ कर चुकी हैं और उन्हें जीवन में बहुत कुछ करना है इसलिए उनके पास किसी चीज का विश्लेषण करना और जज करने का समय नहीं है। वे भी सामान्य लड़कियां है लेकिन वे नहीं चाहती कि कोई उन्हें देखकर जज करे। वे एक शांत जीवन जीना पसंद करती हैं। वे खुद भी किसी को जज नहीं करती हैं। यही बात उन्हें मजेदार और अनूठी बनाती है।
पुरुष हमेशा उनकी ओर आकर्षित होते हैं:
सरफिरे लड़के ही नहीं, अच्छे खासे लड़के उनकी ओर आकर्षित होते हैं। अच्छे आदमी भी मज़बूत महिलाओं को पसंद करते हैं और उन्हें अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करते हैं। मज़बूत महिलाएं स्मार्ट होती हैं और बुद्धिमान पुरुषों द्वारा पसंद की जाती हैं। ये लोग उन्हें आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
सोशल मीडिया की कोई चिंता नहीं:
अगर सोशियल मीडिया की बात करें ये लड़कियां हमेशा चिल करती हैं। सोशियल मीडिया ये बड़ी शानदार पोस्ट डालती हैं, ये किसी से कुछ नहीं सीखना चाहती कि क्या पोस्ट करना चाहिए और किसे फ्रेंड लिस्ट में शामिल करना है। जो लोग उन्हें बुरे लगते हैं वे उन्हें अनफ्रेंड और ब्लॉक नहीं करती हैं क्यों कि उनके अनुसार ये सब कायरों के काम हैं। ये उनके लिए मज़बूत पक्ष रहती हैं और अपनी राय बहादूरी से रखती हैं।
मज़ाकिया अंदाज और हाज़िर जवाबी:
मज़बूत महिला बिना दिमाग के लोगों से अपने मज़ाकिया अंदाज से निपटती हैं। वे अपनी आवाज़ उठाने में विश्वास नहीं रखती हैं। ये अपनी बातों और ज्ञान से तर्क को जीतने में विश्वास रखती हैं। ये कभी लड़ाई झगड़ों में नहीं पड़ती। इंका सेंस ऑफ ह्यूमर इन्हें हमेशा और तर्क और हर मैदान जीतने में मदद करता है। लोग भावनाओं में जल्दी बहते हैं और हर चीज को दिल पर लेते हैं। हर बुरा रिश्ता और बुरा दौर हर किसी को तोड़ देता है, खास तौर पर लड़कियों को। लेकिन, जिस सिद्दत से और विश्वास से आप स्थिति से बाहर निकलती है वो ही चीज है जो आपको मज़बूत बनाती है।

इसलिए, लड़कियों, इससे पहले कि कोई आपकी चमक को फीका करे, उठो, जागो और हर दिन मज़बूत बनो।



Click it and Unblock the Notifications
