Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या करें जब एक विवाहित पुरुष आपसे करे फ़्लर्ट
अकसर देखा और सुना गया है कि विवाहित पुरुष भी फ्लर्ट करते हैं। बेशक, कुछ विवाहित महिलाएं भी ऐसा करती हैं। हालांकि बात सिर्फ हेल्दी फ्लर्ट की हो तो इसमें कोई बुराई नहीं है। फ्लर्टिंग आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ावा देती है लेकिन कुछ पुरुष मौखिक फ्लर्ट या यूं कहें कि हेल्दी फ्लर्ट से आगे चले जाते हैं जो बिल्कुल सही नहीं है। ऐसे पुरुषों को शुरुआत में ही ना रोकने पर वे आपको छूने की कोशिश करते हैं और हमेशा आगे बढ़ने का मौका तलाशते हैं।
एक विवाहित पुरुष को कभी भी डेट नहीं करना चाहिए और इसके पीछे कई कारण हैं। अगर आप किसी चीज़ को लेकर कंफर्टेब्ल महसूस नहीं करती हैं तो चुप ना रहें क्योंकि चुप रहने का मतलब उस व्यक्ति को अनुमति देने जैसा है। जब कोई विवाहित पुरुष आपसे फ्लर्ट करता है और आप इसे नापसंद करती हैं, तो आपको उसे ऐसा करने से रोकने का पूरा अधिकार है।

यहां हम कुछ ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप ऐसे पुरुषों को फ्लर्ट करने से रोक सकती हैं। तो, चलिए जानें कि जब एक विवाहित पुरुष फ्लर्ट करे तो आपको क्या करना चाहिए।
आनंद ना लें
जब एक विवाहित पुरुष आपके साथ फ्लर्ट करता है, तो आपको कभी भी इसका आनंद नहीं लेना चाहिए क्योंकि इससे उसे गलत संकेत मिलता है। वह सोचेगा कि आप उन्हें पसंद करती हैं और वो फ्लर्टिंग करना जारी रखेगा। यहां तक कि किसी दिन मौका मिलते ही वो फ्लर्टिंग से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिये शर्मिंदगी की वजह बन सकती है।
उसे याद दिलाएं कि वह शादीशुदा है
जब एक विवाहित पुरुष आपके साथ फ्लर्ट करता है, तो आपको सबसे पहले उसे ये याद दिलाने की ज़रूरत है कि वो शादीशुदा है। एक बार जब आप उसे ये याद दिलाते हैं, तो शायद वह आपके साथ छेड़छाड़ करना बंद कर सकता है क्योंकि अगर वो एक सभ्य परिवार से होगा तो इसके लिये शर्मिंदा महसूस कर सकता है। अगर इसके बावजूद वो ऐसा करता है, तो आप भी उससे बातचीत करने के लिए उचित सीमा निर्धारित करके उसे सबक सिखा सकते हैं।
उन्हें सीधे बताएं कि उनका फ्लर्टिंग करना आपको पसंद नहीं है
जब एक विवाहित पुरुष आपसे फ्लर्ट करता है तो इसका मतलब क्या है? निश्चित ही वो आप में रूचि रखता है। शायद, वह आपसे रिश्ता रखना चाहता है। सबसे पहले, ऐसे पुरुषों से दूरी बना लेना चाहिए। आप उनसे सीधे बात कर यह कह सकती हैं कि उनका फ्लर्टिंग करना आपको बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसा करने में आप थोड़ा भी संकोच ना करें क्योंकि संकोच करने से उन्हें बढ़ावा मिलता है।
दोबारा ऐसा ना करने की वार्निंग दे दें
जब एक विवाहित पुरुष मेरे साथ फ्लर्ट करता है, तो मुझे क्या करना चाहिए? अगर यह आपका सवाल है, तो इसका जवाब है कि पहले सुनिश्चित करें कि वो दोबारा ऐसा ना करे और इसके लिये ज़रूरी है कि आप शुरुआत में ही ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी दे दें। हां, अगर आप उसके फ्लर्ट करने के तरीके को पसंद करती हैं और आपको इससे कोई समस्या या खतरा नहीं लगता है तो फिर ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप क्या करना चाहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
