Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
शादी को परफेक्ट बनाने के लिए ऐसे तैयार करें बजट
एक शादी को शानदार और परफेक्ट बनाने में काफी मेहनत लगती है और इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है सही तरह से बजट को प्लान करना। शादी का फैसला लेने के बाद सबसे पहले वेडिंग बजट गाइड देखा जाता है जो आपकी शादी की तैयारियों में मदद कर सके।

अपनी शादी में सब कुछ सही और हर एक चीज की प्लानिंग करके आप शादी में काफी बचत कर सकते हैं। आज इस लेख के जरिए हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि शादी की प्लानिंग में किस तरह आप खर्चों को कम कर बचत कर सकते हैं।

उम्मीद और पैसों को लेकर स्पष्ट रहें
शादी की तैयारियां करने में काफी मजा आता है लेकिन अपनी शादी की प्लानिंग करते समय आपको अपने बजट को भी ध्यान में रखना चाहिए। अपने मंगेतर के साथ बजट और शादी को लेकर अपनी उम्मीदों के बारे में बात करें। हर एक चीज के लिए एक निश्चित बजट तैयार करें।

शादी का वेन्यू, खाना और डेकोरेशन सोचें
अपनी शादी को परफेक्ट बनाने के लिए आपको सबसे पहले वेडिंग वेन्यू चुनना होगा। ऐसी जगह चुनें जहां पर शादी के अलग अलग कार्यक्रमों के लिए अंदर एवं बाहर दोनों तरफ मेहमानों के बैठने की सुविधा हो।
इस तरह आपको ज्यादा घूमना नहीं पड़ेगा और रिक्शा या गाड़ी वगैरह का खर्चा भी बच जाएगा। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ऐसी जगह चुनें जो कि ऑफबीट हो जैसे कि मसूरी, खजुराहो, हंपी और लोनावला आदि। ये जगहें खूबसूरत भी हैं और उदयपुर एवं गोवा जैसी जगहों की तुलना में सस्ती भी हैं।
खाने में ज्यादा डिश रखने की बजाय कम व्यंजन लेकिन स्वादिष्ट भोजन परोसने की कोशिश् करें। फैंसी डेकोरेशन थीम की बजाय मेहंदी और कैंडल या लोकल फ्लॉवर्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बजट में भी आसानी से फिट हो जाएगा।

मेहमानों की लिस्ट ध्यान से बनाएं
‘बिग फैट इंडियन वेडिंग' की जगह अपने बजट पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है और इसी को ध्यान में रखकर मेहमानों की लिस्ट तैयार करें। मेहमानों की लिस्ट तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा मेहमान बुलाने पर आपका खाने और ड्रिंक्स का खर्चा भी बढ़ जाएगा। अपनी शादी में करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाएं।

पहले से ही बुकिंग कर लें
वेन्यू चुनने के बाद आपको मेकअप आर्टिस्ट, वेडिंग फोटोग्राफर, मेहंदी आर्टिस्ट भी बुक करना है। अगर आप शादी से एक या दो दिन पहले ही बुकिंग करवाते हैं तो आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं इसलिए कोशिश करें कि शादी की तारीख से कुछ दिन पहले ही इन सब चीजों की बुकिंग कंफर्म हो जाए।

ऑफ सीजन में शॉपिंग करें
शादी की तारीख पक्की होने के बाद दुल्हन और उसके परिवार को खरीदारी और प्लानिंग के लिए काफी समय मिल जाता है। अपनी शादी का लहंगा और बाकी के आउटफिट ऑफ सीजन में खरीदें। जब भी दुकानदार के पास जाएं तो उसे ये बिलकुल ना बताएं कि आपकी शादी है क्योंकि ऐसा करने पर दुकानदार आपको दोगुनी कीमत बताते हैं। अकसर दादी या मां अपनी बेटी की शादी के लिए गहने संजोकर रखती हैं। आप अपनी शादी में उन गहनों को पहन सकती हैं। इनसे आपका वेडिंग लुक पारंपरिक भी लगेगा और पैसों की बचत भी हो जाएगी।

शादी का कार्ड
शादी के लिए कार्ड चुनना भी काफी मुश्किल काम होता है। ज्यादा सुंदर और महंगे कार्ड को देखकर अपने बजट को भूलने की जरूरत नहीं है। ऐसी कई वेबसाइट हैं जहां पर आप टेंपलेट चुन सकते हैं और उसमें अपनी पसंद के अनुसार बदलाव भी करवा सकते हैं। इन्हें ईमेल के जरिए भी भेजा जा सकता है या फिर आप खुद जाकर मेहमानों को शादी के लिए न्यौता दे सकते हैं।
अगर आप प्लानिंग में इन सब बातों को ध्यान में रखते हैं तो आप अपनी शादी को शानदार एवं परफेक्ट बनाने के साथ साथ बजट में भी रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
