Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Investment Tips: इन खास आदतों वाली महिलाएं होती हैं Money Saver,बैंक में हमेशा रहता है पैसा
आप ने ऐसी कई महिलाओं को देखा होगा जिनके पास हमेशा पैसा रहता है, वो फाइनेंशली रूप से एजुकेटेड होती हैं। जब भी उनको या फिर उनके परिवार को पैसे की जरूरत होती है तो वो उसे तुरंत पूरा करती हैं, वो अपने फाइनेंशियल जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाती हैं। यहां पर हम उन महिलाओं की आदतों के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके बैंक अकाउंट में हमेशा पैसा रहता है।

वो एक बॉस की तरह बचत करती हैं
ऐसी महिलाएं अपनी सैलरी के अमाउंट को 3 पार्ट में बांट देती है। अब इसमें से एक भाग वो अपनी बचत के रूप में अलग रखती हैं, दूसरा भाग वो अपने ऊपर खर्च करती हैं और तीसरे भाग के पैसे को वो इनवेस्ट करती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाएं इसे चार पार्ट में भी बांटती हैं, चौथा भाग वो इमर्जेंसी फंड के तौर पर रखती हैं।
आप अपनी बचत को अलग रखने के लिए एक अलग बैंक खाता भी खोल सकते हैं, इसलिए इस तक पहुंचना आसान नहीं है।

खुद को मॉटिवेट करना जानती हैं
पॉजिटिव होना एक ऐसी चीज है, जो आपको हर तकलीफ और मुश्किल से निकाल सकता है। इसलिए ऐसी महिलाएं हमेशा पॉजिटिव होती हैं। अगर वो किसी एक महीने में अपने फाइनेंशियल टार्गेट को नहीं पूरा कर पाती तो वो खुद के इसे आगे पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।

अपनी फाइनेंशियल टार्गेट बनाती हैं और उसे पूरा करती हैं
ऩका टार्गेट होता है लक्ष्य बनाना, उसे पाना और फिर उसे दोहराना। बचत करने वाली महिलाएं अपने टार्गेट छोटे बनाती हैं, जिससे उसे कम वक्त में पूरा कर लें। एक निश्चित समय सीमा के अंदर वो अपने लक्ष्यों को पा लेती है। ऐसा करने से वो खुद को अनुशासित रखती हैं।

फाइनेंशली एजुकेटेड होती हैं
उनको फाइनेंस के बारें में नॉलेज होती है, वो इसके लिए पढ़ती भी रहती हैं, जिसमें फाइनेंस न्यूज से लेकर वो ऑनलाइन क्लास भी लेती है। ऐसा करने से उनको अपने पर्सनल फाइनेंस को सेट करना आसान हो जाता है। उनको ये पता होता है कि अपना पैसा कहां पर सेव करना है और कहां पर इनवेस्ट करना है।

वो जनती है 'जरूरतों' और 'इच्छाओं' के बीच का अंतर
फाइनेंशली रूप से मजबूत महिलाएं इस बात को अच्छे से जानती हैं कि उनकी जरूरतें क्या हैं और उनकी ख्वाइशें क्य़ा है। वो इन दोनों के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं। वो खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग रखती है, जिससे वो अपनी इच्छाओं को काबू कर सकें।

बजट सेट करना और रखना जानते हैं
उनको महीने का बजट सेट करना आता है। वो पूरे महीने के खर्चों का हिसाब बडट में लगा लेती हैं, फिर उसी के अनुसार खर्च करती हैं और अपना पैसा सेफ करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
