Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
करवा चौथ पर पत्नी को करवाना है स्पेशल फील, तो इन 5 बॉलीवुड गानों के संग बनाएं इंस्टाग्राम रील्स
करवा चौथ हर सुहागन महिला के लिए बहुत ही खास दिन होता है। एक तरह से शादीशुदा महिलाओं के लिए ये सबसे बड़ा त्योहार होता है। महिलाएं निर्जला अपने पति के लिए यह व्रत रखकर लंबी आयु की कामना करती हैं।
ऐसे में बॉलीवुड में कई फिल्मों में करवा चौथ को लेकर गााने बनते रहे हैं। तो इस अवसर पर बॉलीवुड में करवा चौथ पर बने ये 5 गाने बिल्कुल भी सुनना ना भूले...

सतरंगा
करवाचौथ के मौके पर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का नया गाना 'सतरंगा' करवाचौथ पर फिल्माया गया है। ये इस साल करवाचौथ पर खूब ट्रेंड कर रहा है। सॉन्ग में रणबीर और रश्मिका का बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिली है।
चांद छुपा बादल में
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल में' करवा चौथ के लिए एक बेस्ट सॉन्ग हैं। इस गाने में सलमान और ऐश्वर्या की काफी बढ़िया केमेस्ट्री देखने को मिली थी।
गली में आज चांद निकला
फिल्म 'जख्म' कागाना 'गली में आज चांद निकला' आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है। करवाचौथ के मौके पर इस गाने के साथ आप काफी एंजॉय कर सकते हैं।
अगर तुम मिल जाओ
फिल्म जहर में इमरान हाशमी और शमिता शेट्टी का गाना अगर तुम मिल जाओ भी लोग काफी पसंद करते हैं। इस गाने में भी करवाचौथ का सीन दिखाया है, जिसकी वजह से कई लोग इसे करवाचौथ पर सुनना पसंद करते हैं। इसके गाने के बोल की वजह से ये लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।
बोले चुड़ियां
इस लिस्ट में सबसे पहला गाना 'कभी खुशी कभी गम' का 'बोले चुड़ियां' है। इस गाने को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। ये गाना करवाचौथ पर फिल्माया गया है। जिसमें शाहरुख, काजोल, करीना और ऋतिक ने जबरदस्त डांस किया है।



Click it and Unblock the Notifications
