Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लड़की को फोन पर इम्प्रेस करने के टिप्स एंड ट्रिक्स
आपने उसे देखा है, आप उससे मिले भी हैं, आप उसे चाहते भी हैं और आप उसे इम्प्रेस भी करने के लिये कोई कसर भी नहीं छोड़ना चाहते हैं। अगर यही सब बातें आपके दिल और दिमाग में चल रही है, तो हम बताएंगे उसे इम्प्रेस करने के कुछ टिप्स। क्या आपको पता है, कि अगर आपने लड़की को फोन पर इम्प्रेस कर लिया तो समझ लीजिये कि आपने प्यार की आधी जंग वैसे ही जीत ली है। जी हां, फोन पर बात करने से आप लड़की के मूड और बात करने के तरीके से वाकिफ हो कर अपने आगे का प्लान तैयार कर सकते हैं। इसलिये आइये जानते हैं कि लड़की को फोन पर किस तरह से इम्प्रेस किया जाए।

ऐसे करें फोन पर इंप्रेस-
1. कब करें कॉल- जब मन किया तब फोन उठाया और कॉल कर लिया, कृपया ऐसा न करें। आपको उसे कॉल करने का समय पता होना चाहिये। दिन में बीस बार कॉल करना सही नहीं होता इसलिये हमेशा उसके लंच ब्रेक या जब वह घर वापस लौट रही हो या फिर देर रात को कॉल करने से अच्छे से बात हो सकती है।
2. क्या बात करें- हम जानते हैं कि आप उससे कोई सीरियस बात नहीं करने वाले, बल्कि आपको तो उससे प्यार भरी, रोमैन्टिक और फ्लर्टी बातें करनी है। अच्छा होगा कि आप फोन पर अपने ऑफिस के काम और उससे रिलेटिड ताम-झाम वाली बाते न कर के उल्टा उससे उसकी लाइफ और उससे जुड़ी परेशानियों के बारे में पूछें तथा चिंता दिखाएं। इससे वह खुद ही बातों में पड़ जाएगी और अपने आप ही बातों को लंबा खीच देगी। ख्याल रखें कि बात करते समय अपनी एक्स के बारे में बिल्कुल भी जिक्र न करें तो अच्छा होगा।
3. स्वीट टॉल्क- आप उसे तभी इम्प्रेस कर पाएंगे जब आप उससे दबी आवाज़ और प्यार भरे लहजे में बात करेंगे। कभी भी तेज और गुस्से में आ कर बात न करें। अच्छा होगा कि आप उसकी पसंद की बाते करें जिससे कि वह उसमें इंटरेस्ट लेने लगे और बात को आगे बढ़ा दे। बातों बातों में अपने प्यार का इजहार करें और फिर उसके रिपलाई का इंतजार करें।
4. बनावटी बातें न करें- जब भी फोन पर बातें करें तब हमेशा अपने असली रूप को धयान में रखें। कभी भी बनावटी बातें या भाव न प्रकट करें। आपको शायद ही पता होगा कि लड़कियां सच और झूठ के अंतर को बड़ी बाखूबी के साथ समझ जाती हैं और इसी बात से वह लड़के का पास्ट और फ्यूचर देख लेती हैं। इसलिये अपनी बातों को हमेशा स्वीट और सिंपल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
