Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आफिस में कैसे करें रोमांस?
वैसे तो आफिस में रोमांस करना ही नहीं चाहिये, लेकिन अगर आप का नेचर ही फ्लर्टी किसम का है, तो आपको कोई नहीं रोक सकता। हर ऑफिस में आपको फ्लर्ट करने वाले लोग मिलेंगे जो हर समय लड़कियों से फ्लर्ट करने से नहीं चूकते और ऐसी लड़कियां भी मिलेंगी जो लड़कों को अपनी दिलकश अदाओं से रिझाती रहती हैं। आइये जानते हैं कि आफिस में किस तरह से रोमांस किया जाए कि वहां पर मौजूद किसी दूसरे इंसान को ज़रा सा भी शक ना हो पाए।

1. चैटिंग और रोमांटिक बातचीत करने के लिये कभी भी कंपनी दा्रा दिये गये ई-मेल आई डी का प्रयोग ना करें। क्योंकि कंपनी को कभी भी आप पर शक हो सकता है और वह आपसे आपका अकाउंट खुलवा कर कुछ भी चेक कर सकती है।
2. छोटी कंपनी में रोमांस करने से बड़ा रिस्क होता है। यहां पर गौसिप रौशनी की स्पीड से भी तेजी से फैलती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके प्यार के चर्चे किसी तीसरे को पता ना चलें।
3. अगर आप नए-नए आफिस में आएं हैं, तो कोशिश करिये कि कुछ महीनों तक अपना बेस्ट बीहेवियर दिखाएं। इसी तरह से अगर आफिस में कोई नई लड़की आई हो, तो भी उसके सामने कुछ दिनों तक शरीफ बने रहिये और फिर बाद में उससे फ्लर्ट कीजिये।
4. आफिस में गौसिप का विषय बनने से अच्छा है कि आप-दोनों ऑफिस के दौरान कोई एक समय और जगह निश्चित कर लें जहां आप दोनों रोजाना मिल पाएं।
5. आफिस में आपके दूसरे दोस्त भी काम करते हैं, इसलिये यह जरूरी नहीं कि आप हर समय अपने प्रिय साथी के ही पास चिपके बैठे रहें। अन्य साथियों को भी समय दें और अपने काम पर भी उतना ही फोकस करें।
6. अगर आप अपनी साथी से सीनियर हैं, तो ऑफिस में उससे वैसे ही संपर्क करें। दूसरों के सामने उससे ज्यादा हंस-खिलखिला कर बात करने से लोग कुछ और ही समझने लगेगे। एक दूसरे के सम्मान का भी बराबर ख्याल रखें।
7. अपनी प्यार भरी बातों के लिए किसी तीसरे को मीडिएटर ना बनाएं यानी किसी तीसरे व्यक्ति से अपनी बातें साझा ना करें बल्कि सीधे अपने पार्टनर से बात करें।
8. अगर आपको अपना संबन्ध केवल फ्लर्टिंग तक ही सीमित रखना है, तो बेवजह खुद को उस लड़की के साथ इमोशनली इनवॉल्व ना करें। इससे वह हर वक्त आपको अपनी जरुरत के लिये परेशान करेगी, जिससे दोनों के रिश्ते बेवजह खराब हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
