Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जब दोस्त से प्यार हो जाए तो...

ऐसे पहचानिये प्यार के अहसास को:
1. उसके पास होने पर आपको अच्छा लगने लगता है- जब भी वह आपके आस-पास मौजूद होता है तब आपको उसके अलावा और कोई नहीं दिखाई देता और आप उसकी बातों में खो जाते हैं। साथ ही अगर आपका दोस्त कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गया हो, तो आपको बेचैनी होती है, और आप उसके वापस लौटने का इंतजार करते हैं।
2. हर बात पर उसकी सलाह जरूरी है- अब आप अपनी हेयर और ड्रेसिंग स्टाइल बदलने के लिए भी अपने उस दोस्त से मशविरा लेते हैं। चाहे वह कितनी ही छोटी बात क्यों ना हो, आप उसकी सलाह लेना कभी नहीं भूलेगे। उसकी हर बात, हर सलाह आपको अच्छी लगने लगती है।
3. आप उसकी लाइफस्टाइल अपनाने लगते हैं- उसे क्या करना अच्छा लगता है, वह क्या खाता है, वह क्या पीता है आदि, बातों में आपका इंट्रेस्ट बढने लगता है। अब आपको अपनी पसंद का खाना नहीं, बल्कि उसकी पंसद का खाना अच्छा लगता। आप काफी कुछ उसकी लाइफस्टाइल को अपनाने लगते हैं तथा इस बात का ख्याल रखते हैं कि आप दोनों की पसंद मिले।
4. दिन-रात वही छाया रहता है- अगर आपकी दोस्ती प्यार में बदल रही है, तो आपको नींद नहीं आएगी, आँखें बंद करते ही वो सामने आ जाएगा। पूरी रात करवटें बदल कर ही बीतने लगती हैं। चार लोगो के बीच में बैठ कर भी आप केवल उसी के बारे में सोंचते रहेंगे। उसके ख्याल में आप सब कुछ भूल जाएंगे। आधी रात को भी अगर आपका फोन बजे तो आपको लगता है कि उसी का फोन है।
5. उसकी हर बातें अच्छी लगने लगती है- उसके घिसे-पिटे जोक्स पर भी आपको बहुत हँसी आती है। उसकी हर बेवकूफी, और गलती अब आपको अच्छी लगती है। उसकी बेतुकी, बचकानी बातें भी अच्छी लगने लगती हैं, और उन पर भी प्यार आने लगता है।
6. वो हमेशा पास रहे- अब आपको सिर्फ उसका साथ ही अच्छा लगता है। बस इस बात का इंतजार रहता है, कि किसी भी तरह से उस से मिलना हो जाए।जब वो साथ होता है, तो जिंदगी हसीन सी लगने लगती है। जिंदगी की हर बात उससे जुड़ी-सी लगती है।



Click it and Unblock the Notifications