Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्रेकअप के बाद मिलिये इन 5 लोगो से
ब्रेकअप यानी की अलग होने का दर्द बहुत ही बुरा होता है। खुद को कमरे में बंद करके रोना और केवल उन्हीं की याद में दिन-रात बिता देना लगभग सारी दुनिया ही करती है। हम भले ही कह लें कि आज हम 21वी शताब्दी में जी रहे हैं और हमें इन सब चक्करों को भूल कर आगे बढ़ जाना चाहिये, लेकिन सच मानिये ब्रेकअप का शताब्दियों से कुछ भी लेना देना नहीं है। हम अपने दिमाग को भले ही कितना समझा लें लेकिन दिल है कि मानता नहीं।
वो बात अलग है कि आजकल लड़के-लड़कियां ज्यादा दिनों तक सिंगल नहीं रहते पर जब तक भी वह सिंगल रहते हैं तब तक उनका दिल दुखता ही रहता है। जहां लड़कियां ब्रेकअप के बाद अक्सर रोती नजर आती हैं वहीं पर लड़के भी कम परेशान नहीं होते और शराब के नशे में डूब जाते हैं। लड़कियों को लगता है कि अलग होने का दर्द सिर्फ उन्हें ही होता है पर उन्हें यह नहीं मालूम की जितना दर्द उन्हें होता है उससे कहीं ज्यादा दर्द लड़कों को होता है, जिसे वो शो नहीं कर पाते।
प्यार से ले कर ब्रेकअप का सफर यूं ही बयां कर देना थोड़ा मुश्किल है लेकिन हम आपकी ब्रेकअप के बाद की जिन्दगी को थोड़ा बहुत सहारा दे सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि ब्रेकअप के बाद जीने के लिये किन पांच इंसानों की अहमियत आपकी लाइफ में बढ जानी चाहिये। वे ऐसे लोग हैं जो बिना किसी चाह और स्वार्थ के आपको आपके दुख से उबारने में पूरी मदद कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि कौन हैं ये लोग जो ब्रेकअप के बाद आपको सहारा दे सकते हैं।

आपका एक्स
यह बात बिल्कुल सच है कि जब आप अपने एक्स से अपने दुखों को बाटेगीं तो आप ज्यादा अच्छा फील करेंगी। वह व्यक्ति जो आपको अभी तक प्यार करता है, आपको एहसास दिला सकता है कि आप बिल्कुल भी बुरी नहीं हैं।

परिवार
अपने परिवार को अपने दुख में शामिल करें और उन्हें आपको पूरी तरह से सांत्वना पहुंचाने का मौका दें। इस दुखद क्षण को अकेले मत सहिये बल्कि इसे पूरे परिवार के साथ बांटिये। वे काम कीजिये जिससे आपको खुशी प्राप्त होती हो और पुरानी बातें भूलने की कोशिश कीजिये।

अंजाना व्यक्ति
यह व्यक्कित कोई भी हो सकता है, वो जिस्से आप बस स्टॉप पे मिले हों या फिर वो जो आपके साथ जिम में वर्क आउट करती हो। नए लोगो से मिले और उनके साथ इन्जॉय करें क्योंकि वे आपको किसी भी प्रकार से जज नहीं करने वाले हैं।

वह जो आपके एक्स से नफरत करता हो
यह व्यक्ति आपके परिवार, दोस्त या फिर आपकी बिल्डिंग का चौकीदार आदि तक हो सकता है। ऐसे लोग आपको भरोसा दिलाएंगे कि आपकी जिन्दगी बहुत खूबसूरत है और आप किसी अच्छे इंसान की हकदार हैं।

आपके दोस्त
प्यार के जाने का गम आपके दोस्तों से ज्यादा अच्छा और कोई नहीं जान सकता क्योंकि आपने उनसे अपने प्यार को पटाने के लिये जरुर टिप्स लिये होंगे। दोस्तों के साथ एक ट्रिप या फिर पार्टी प्लान करें और खुद को खुश कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
