Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कैसे निपटे बॉयफ्रेंड के गुस्से से?
किसी भी प्यार के रिश्ते में मन-मुटाव और लड़ाई-झगडा़ तो चलता ही रहता है। जब आप अपने पाटर्नर से लडाई करती हैं, तो रिश्ते के बीच में आपका इगो सामने आ जाता है जिससे आपकी लव लाइफ बिल्कुल तहस-नहस हो जाती है। गुस्सैल पाटर्नर से निपटने के लिये आपको थोडे़ धैर्य तथा कुछ ट्रिकी गेम्स खेलने की जरुरत होगी। यदि बॉयफ्रेंड गुस्सा हो जाए तो वह बार-बार आपसे प्यार के इस रिश्ते को तोड़ने की धमकी देगा, इसलिये यहां पर कुछ टिप्स दिये हुए हैं जिससे आप अपने गुस्सैल बॉयफ्रेंड से निपट सकती हैं।

6 दमदार टिप्स-
चर्चा करें: यदि अपका प्रेमी आप के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है, तो उसे समझाने की कोशिश करे और अपना स्पष्टीकरण दे। मुद्दे पर चर्चा करने से प्रेमी के गुस्से को शांत करने में मदद मिलेगी। अगर आपका बॉयफ्रेंड चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है, तो उसे फोन पर टेक्स्ट मैसेज करके समझाएं।
स्पष्ट करना: कई बार, आदमी को शांत होने के लिये सुबूतों की जरूरत होती है। यदि आपने कुछ भी गलत नहीं किया है, तो बस खुद को उसके सामने स्पष्ट शब्दों में बयां करने की कोशिश करें। यदि बॉयफ्रेंड आपकी कही बातों से सहमत नहीं है तो उसे कुछ ऐसा प्रूफ दें जिससे वह मान जाए।
उसे स्पेस दीजिए: जब आपका बॉयफ्रेंड गुस्से में हो और उसे खुद के लिये स्पेस चाहिये हो तो उसे कुछ देर के लिये अकेले में छोड़ दें। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो उसे अकेला छोड़ने की गलती ना करें क्योंकि इससे वह समझेगा कि आपको उसके गुस्से की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। तो ऐसे में आप थोडे़-थोडे़ अंतराल पर अपनी उपस्थिति बनाने के लिये उन्हें फोन पर मैसेज भेजती रहें।
रिलेशनशिप को बचाने का प्रयास करें: कभी-कभी गुस्सा रिश्तों को बरबाद कर देता है। धैर्य और गुस्से पर काबू ना पा पाने की वजह से कई कपल्स का ब्रेकअप यूं ही हो जाता है। आपको सोंचना होगा कि अगर दोनों लोग ही एक दूसरे से गुस्सा हो गए तो रिश्ता कब तक चलेगा, इसलिये अगर बॉयफ्रेंड गुस्से में है तो आप शांत रहिये। उसपर उल्टा बरसने से अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से मना लें और अपने रिश्ते को भी बचा लें।
माफी मांगे: अगर आपकी गलती है तो तुरंत सॉरी बोलें। ऐसा करने से आप की इमेज खराब नहीं होगी बल्कि इससे आपकी इज्जत और भी ज्यादा बढ जाएगी।
सच्चाई स्वीकारें- हो सकता है कि सच्चाई स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल हो लेकिन जब बात रिश्ते को बचाने की हो तो ऐसा करना जरुरी हो जाता है। अगर आपने झूंठ बोला तो आपका बॉयफ्रेंड और गुस्सा हो जाएगा और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
