Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
क्या एक लड़का सिर्फ बेस्ट फ्रेंड रह सकता है?
कई शादियां या रिलेशनशिप केवल इसलिये नहीं चल पाते क्योंकि पुरुष और महिला एक दूसरे को ठीक से समझ ही नहीं पाते। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि आपका पक्का दोस्त यानी की बेस्ट फ्रेंड कोई पुरुष हो तो कई लोगों की भौंहे शक के मारे ऊंची हो जाती हैं।
हम आमतौर पर तब रूढिवादी सोच अपना लेते हैं जब कोई लड़की किसी लड़के को अपना बेस्ट फ्रेंड कहने लगती है। एक समाज के रूप में हम कई तरीको से आगे बढ चुके हैं, उदाहरण के तौर पर लिव इन रिलेशनशिप, अतिरिक्त वैवाहिक मामले या फिर वन नाइट स्टैंड आदि। पर जब एक लड़की किसी लड़के को अपना बेस्ट फ्रेंड बताती है तो हमें यह बात हजम नहीं हो पाती। तो आज चलिये हम इस सिक्के के दोनों पहलुओं की ओर नज़र डालने की कोशिश करते हैं और जानते हैं कि मेल बेस्ट फ्रेंड होने के क्या-क्या फायदे हैं और क्या नुकसान।

एक लड़का अपका सच्चा दोस्त हो सकता है:
1. लड़के मौज-मस्ती पसंद करते हैं, जब आपकी सहेलियां गौसिप करने में बिजी रहती हैं तब वे आपको मजेदार खेल जैसे तैराकी या बाइकिंग सिखा रहे होते हैं।
2. जब लड़का आपका दोस्त बन जाता है तो वह आप से अपने बारे में कभी कुछ नहीं छुपाता। इससे आप पुरुषों को अच्छी तरह से पहचान सकती हैं और यही बात आगे चल कर आप और आप के पति के रोमैन्टिक रिश्ते में काम भी आ सकती है।
3. हो सकता है आप दोनों के रिश्ते में कभी ऐसा पड़ाव आया हो जिसमें आपकी दोस्ती प्यार में बदल गई हो, लेकिन आप दोनों उसे दुबारा दोस्ती में आसानी से बदल सकते हैं। यह बिल्कुल मुमकिन है।
4. पुरुष बॉयफ्रेंड वाले रिश्ते से ज्यादा अच्छा रिश्ता दोस्ती का निभा सकते हैं। तो यह अच्छा होगा कि आप अपने रिश्ते को दोस्ती तक ही सीमित रखें। नहीं तो वे जैसे ही बॉयफ्रेंड बनेंगे, उनका व्याव्हार बदलते देर नहीं लगेगी। वे आपको लेकर बेफिजूल में पज़ेसिव हो जाएंगे।
5. लड़के लड़कियों की मदद करने में बिल्कुल नहीं चूकते। यदि आप उन्हें आधी रात में भी अपनी मदद करने के लिये बुलाएंगी तो भी वे हंसते-मुसकुराते पहुंच जाएंगे।
एक लड़का केवल सच्चा दोस्त नहीं हो सकता:
1. पूरी दुनिया की महिलाएं अकसर यही शिकायत करती हैं कि उनका पाटर्नर उन्हें कभी नहीं समझता। तो ऐसे में जब आपने दोस्त के रूप में एक अच्छा और आपको समझने वाला लड़का ढूंढ ही लिया है तो उसे पाटर्नर बनाने में क्या हर्ज है।
2. आपका बॉयफ्रेंड आपके दोस्त को नहीं पसंद करता लेकिन आप अपने बेस्ट फ्रेंड के बिना नहीं रह सकती, तो ऐसे में आप किसे चुनेगी? यह सोचने वाली बात है।
3. यदि कोई लड़का आपका सच्चा दोस्त है तो ऐसा तभी मुमकिन है जब आप टॉम्बॉय हों और वह लड़कियों जैसा। वरना ऐसा कभी नहीं होता कि लड़के और लड़की एक ही तरह सोंचे और हमेशा के लिये दोस्त बने रहें।



Click it and Unblock the Notifications
