Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
पुरुष कैसे छुपाते हैं अपने दिल के दर्द को?
हमेशा से यही माना आता जा रहा है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं। ये आसानी से ब्रेकअप को संभाल सकते हैं और उसके दर्द को खुद में हमेशा के लिये समा सकते हैं। जहां पर महिलाएं अपने दुख को रो कर या फिर गुस्सा दिखा कर शो करती हैं वहीं पर पुरुषों को देख कर लगता ही नहीं कि उनका ब्रकअप हो चुका है। रिसर्च के अनुसार पता लगाया गया है कि पुरुष महिलाओं के मुकाबले दर्द को ज्यादा सहते हैं पर दिखाते नहीं हैं। पुरुष अपने दर्द को इसलिये नहीं दिखाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनकी बनाई हुई माचो छवि बिगड़ जाएगी।

पुरुष कैसे छुपाते हैं अपने दर्द को -
1. विचार-विमर्श से बचते हैं- यदि आप उनसे पूछे कि क्या उन्हें कोई बात दुख पहुंचा रही है तो उनका जवाब या तो एक शब्द में होगा या फिर वे आप से टॉपिक चेंज करने को बोल देगें। यह बहुत ही क्लासिक तरीका है जब वे ऐसा करते हैं।
2. दोस्तों में ज्यादा समय बिताते हैं- पुरुष अपने दर्द को छुपाने के लिये दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिये वे नए दोस्त भी बनाते हैं। रात को ज्यादा देर तक के लिये बाहर दोस्तों के साथ रहने से वे अपने दर्द और पुरानी यादों को कम करते हैं।
3. दूसरों के सामने नहीं रोते- मेल ईगो बहुत मजबूत होता है। यह उन्हें दूसरों के सामने अपनी पीडा़ को दिखाने से रोकता है। इस मामले में उन्हें दूसरों की सहानुभूति नहीं चाहिये होती है।
4. अपने अहंकार को बढावा देते हैं- अपने दर्द को छुपाने के लिये वे अपने अंदर के ईगो को बढावा देते हैं। एक बार जब उनका मेल ईगो वापस ट्रैक पर आ जाए तब वह अपने दर्द से पूरी तरह से उबर जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications