Latest Updates
-
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा
कैसे बात करें अपने पसंद के लड़के से?
किसी भी लड़की का किसी लड़के की ओर आकर्षित होना बहुत ही आम बात है। आप की नज़रे कब और किस नौजवान से टकरा जाएं यह कहना बहुत मुश्किल है। लड़कियों के लिये लड़को की नज़रों में आना कोई कठिन बात नहीं है पर अपने पसंद के लड़के से बात करना मानों एक टेढी़ खीर हो। यदि आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज़न में हैं कि अपने पसंद के लड़के से किस तरह से बात की जाए तो अपनाइये हमारे दिये गए कुछ आसान से सुझावों को।
बात करेन के 5 टिप्स
1. क्या हम पहले मिल चुके हैं- हो सकता है कि आपको यह बहुत पुराना बहाना लगे, पर हमारा यकीन मानिये, यह डायलॉग बहुत काम करता है। लड़के के पास जाइये और दिखाइये कि जैसे आप कुछ याद करने की कोशिश कर रही हों और उसी वक्त उससे हाई बोल कर कहिये कि, "क्या हम पहले भी कहीं मिल चुके हैं"। उसका जवाब चाहे जो कुछ भी हो, पर इस तरह से आप की बातों का सिलसिला जरुर शुरु हो जाएगा।

2. क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो- लड़के को उसकी इंपार्टेंस का एहसास दिलाइये। एक बात का हमेशा ख्याल रखिये कि लड़को को लड़कियो की मदद करने में बहुत अच्छा लगता है। तो जब वह आपकी मदद कर दे, तो उसका शुक्रियाअदा अपनी स्वीट सी स्माइल दे कर जरुर करें। ऐसा करने से वह आपसे दुबारा जरुर बात करेगा।
3. क्या मैं यहां बैठ सकती हूं- चाहे बस हो, प्लेन हो या फिर ट्रेन हो, लड़कियां इस मौके का फायदा जरुर उठाती हैं। अपने पसंद के लड़के से पूछे कि क्या आप उसके बगल वाली खाली सीट पर बैठ सकती हैं और इससे उसे कोई परेशानी तो नहीं होगी। ऐसा करने के बाद उस लड़के को एक अच्छी सी स्माइल पास करें जिससे उसे भी लगेगा कि लड़की पहुंच में है।
4. अपना समान उसके करीब छोड़ दें- ऐसा करने से लड़के को भनक भी नहीं लगेगी कि आप उसमें दिलचस्पी रखती हैं। आप जैसे ही उसके करीब से निकल रही हों या फिर बैठने के बाद, अपना कुछ समान जैसे, पेन, रूमाल, चाभी, किताब या अन्य छोटी चीज उसके बास छोड़ते हुए चलती बने। इस तरह से वह आपके पीछे-पीछे दौड़ा चला आएगा और उसे आप से बात करने का मौक भी मिल जाएगा।
5. सीधा बोलिये- एक बार जब आप दोनों की नज़रे मिल चुकी हो तो, खुद के अंदर आत्मविश्वास जगा कर उस लड़के के पास अपने दिल की बात करने पहुंच जाएं। याद रखिये कि लड़को को ऐसी ही लड़कियां पसंद आती हैं जो प्यार का पहला कदम उठाने की हिम्मत रख सकें।



Click it and Unblock the Notifications











