Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
रिलेशनशिप में इन 10 बातों से चिढ़ते हैं युवा
आज का हर युवा सिंगल रहने की बजाए मिंगल हो कर रहना ज्यादा पसंद करता है, इसलिये कॉलेज में एडमिनश हुआ नहीं कि बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड पहले बन गए। दोस्ती और परिवार गए भाड़ में पहले जीने और मरने की कसमें तो खा ली जाएं। खैर, हमारा युवा वर्ग किसी भी काम में पीछे नहीं रहता तो भला रिलेशनशिप बनाने में वह क्यों पीछे रहेगा। रिलेशनशिप खुद में ही एक बड़ी समस्या होती है और ऊपर से अगर इस नाजुक धागे को किसी युवा के हाथ में दे दिया जाए तो वह इसका क्या हाल करेगा इसे कहने की जरुरत नहीं है।
युवाओं के पास रिलेशनशिप को संभालने के लिये ना तो टाइम है और ना ही कुछ सुन्ने का धैर्य। रिलेशनशिप में युवाओं को कुछ बातों से बहुत चिढ़ पैदा होती है जिस कारण से वह अपने नाजुक से रिश्ते को तोड़ बैठते हैं। बात-बात पर चिढ जाने वाली हमारी युवा वर्ग अपने रिलेशनशिप में भी चिढन और जलन की भावना रखती है। आखिर उन्हें रिलेशनशिप में किन बातों से इतनी चिढ़ होती है जिसकी वजह से वे अपने प्यार के रिश्ते को खतम कर देते हैं। वनइंडिया ने इस संबंध में जब युवाओं से बात की तो ये बातें सामने आयीं।

टोका-टांकी करने से
लड़के-लड़कियों को किसी भी बात पर टोका-टांकी पसंद नहीं होती। लड़की घर पर कब आएगी, वह कौन से दोस्त के साथ घूमने गई है या फिर उसने इस तरह के कपड़े क्यों पहने हैं, आदि पर जब लड़के टोका-टांकी करने लगते हैं तो, लड़कियों को बहुत चिढ़ मचती है। यही हाल लड़को का भी होता है।

बार-बार रिलेशनशिप तोड़ने की धमकी देने से
जब दूसरा पार्टनर किसी छोटी बात पर झगड़ा कर के रिश्ता तोड़ने की धमकियां देना शुरु कर दे तो भी चिढ़ मचती है।

एक दूसरे को टाइम ना देने की वजह से
दिन-दिन बात ना हो पाने की वजह से युवाओं में चिढ़ पैदा हो जाती है जिस कारण वे अन्य किसी की ओर आकर्षित हो जाते हैं।

लापरवाही दिखाने से
यदि पार्टनर कोई गंभीर बात बता रहा हो तो, उसे दूसरे पार्टनर को ध्यान से सुनना चाहिये ना कि लापरवाही दिखा कर उसका मजाकर उडाना चायिहे।

स्पेस नहीं देने से
यदि युवाओ को उनकी खुद की जगह ना मिल पा रही हो तो, वे चिढ़ जाते हैं। इसलिये कभी भी दिन-भर अपने पार्टनर के पीछे चिपकी मत रहिये।

दूसरे की तारीफ करने से
जिससे आप प्यार करते हैं अगर उसके सामने किसी और कि तारीफ कर दी जाए तो भी चिढ़न मच जाती है।

एक्स के साथ रिश्ता रखने से
युवा वर्ग चाहता है कि वह जिससे भी प्यार करता है, वह भी उल्टा उससे उतना ही प्यार करे। लेकिन अगर रिलेशनशिप में ऐसा नहीं होता है और दूसरा पार्टनर अपने एक्स के कान्टैक्ट में रहता है तो भी चिढ़ पैदा होती है।

हर वक्त रोना-धोना मचााने से
यदि आप अपने ब्वॉयफ्रेड के सामने हमेशा रोती रहती हैं तो समझ लीजिये कि उसे अंदर ही अंदर बहुत चिढ़ होती है, लेकिन वह आपके सामने कुछ बोलता नहीं है।

पैसे उड़ाने से
वैसे तो युवा वर्ग खुद का कमाया हुआ पैसा बडे़ मजे से उड़ाती हैं। मगर जब उनका पार्टनर उन्हीं के पैसों से अपनी बेकार की शॉपिंग करे तो दूसरे पार्टनर को बहुत चिढ़ मचती है।

बात-बात रूठने से
हर छोटी-छोटी बात पर यदि दूसरा पार्टनर गुस्सा दिखाये और रूठ जाए तो भी चिढ़ मच जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
