Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मतलबी प्रेमिका के साथ कैसे करें समझौता?
एक सुंदर सा और प्यारा का रिश्ता काली रात में तब बदल सकता है जब आपकी प्यारी सी गर्लफ्रेंड धोकेबाज और मतलबी निकल जाए। हम यह नहीं कह रहे हैं कि सारी गर्लफ्रेंड ऐसी ही होती हैं पर कुछ तो जरुर ऐसी ही होती हैं। खैर, यदि आपको पता है कि आपकी गर्लफ्रेंड मतलबी है तो यह कोई जरुरी नहीं है कि उस रिश्ते को तोड़ ही दे।
यदि आप अपने रिश्ते को तोड़ना नहीं चाहते हैं और उसे हमेशा के लिये बरकरार रखना चाहते हैं तो, कुछ ऐसी चीजे़ हैं जो आपको करनी पडे़गी। जानने के लिये नीचे पढे़-

1. टोका-टांकी करें- कई बार लड़कियों को पता ही नहीं चलता कि वह अपने बॉयफ्रेंड के पैसों से शॉपिंग कर रही हैं। तो ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें इस बात के लिये जरुर टोंके कि पैसा आपका है इसलिये उस पर सबसे पहला हक केवल आपका ही है। यह बात आप उन्हें प्यार और तमीज़ के साथ समझाएं।
2. बात कीजिये- यदि आपकी गर्लफ्रेंड मतलबी बन गई है तो हो सकता है कि इसके पीछे कोई कारण हो। इस बात पर अपनी ओर से गंभीरता से बात करने का पहला कदम उठाइये। इससे पता चलेगा कि ऐसा कौन सी बात है जो उसे परेशान कर रही है।
3. सीमाएं बांधिये- अपनी गर्लफ्रेंड को आप पर हक ना जमाने दें। उससे कहे कि आप उसकी चिंता करते हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह चार लोगों के सामने आपकी बेजत्ती करे और हर्ट करे।
4. उसकी मदद कीजिये- यदि आपकी गर्लफ्रेंड हद से ज्यादा बढ कर कोई काम करे तो उसमें उसकी मदद कीजिये। इससे उस को पता चलेगा कि वह वास्तव में मतलबी है।
5. अपना रिश्ता तोड़ने की धमकी दीजिये - आप उसे हमेशा एहसास दिला सकते हैं कि यदि वह नहीं सुधरेगी तो आप उसके साथ प्यार का रिश्ता हमेशा के लिये तोड़ देगे। यदि वह आप से सचमुच प्यार करती होगी तो वह खुद में सुधार करने की कोशिश करेगी।
इसके अलावा यदि आपकी गर्लफ्रेंड आपको यूज़ कर रही है और आपको इसका पता लगाने के लिये हमारे लेख जरुर पढे़।



Click it and Unblock the Notifications
