Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पहली डेट के लिये चुनें रोमांटिक जगह
जब आप अपनी पहली डेट प्लान कर रहे होते हैं तो आप किसी शांत से रेस्टोरेंट में कैंडिल लाइट डिनर करना पसंद करेंगे। आप चाहेगें कि आप कोई ऐसी जगह चुने जहां पर शांति से बात की जा सके और आपकी बात बन जाए। कई लड़के अपनी पहली डेट या तो मूवी देख कर या फिर डिनर पर जा कर बिताते हैं। वहीं पर कई लोग ऐसी जगह चुनते हैं जहां उन्हें कोई डिस्टर्ब ना कर सके और वो अपने दिल की बात बोल दें।
एक अच्छी डेट तथा बात करने के लिये कोई ऐसी जगह चुननी चाहिये जो आपकी प्रेमिका को बिल्कुल इमप्रेस कर दे। पहली डेट सही जगह पर जाना बहुत जरुरी है नहीं तो बात नहीं बनेगी। उदाहरण के लिये मान लीजिये कि आपको फुटबॉल का खेल बहुत पसंद है और आपकी डेट को यह खेल बिल्कुल भी नहीं भाता तो, ऐसे में वह आप को छोड़ कर तुरंत भाग जाएगी। आप अपनी पहली डेट खूब इंज्वाय करें इसके लिये हम आपको कुछ ऐसी जगहों के नाम बताएंगे जहां पर आप आराम से अपनी डेट को ले जा कर उससे बात कर सकते हैं।

स्विमिंग पूल
अपनी डेट को स्विमिंग पूल पर ले जाने का आइडिया कैसा रहेगा। वहां पर जा कर आप जहां उनके साथ पानी में खेल सकते हैं वहीं दूसरी ओर उसी समय पर बहुत सी बाते भी कर सकते हैं। यह बहुत ही रोमान्टिक डेट होगी।

पार्क
पार्क में जा कर आपको उनके साथ बात करने के लिये बहुत सा टॉपिक मिलेगा साथ ही में आपके पैसे भी नहीं खर्च होंगे।

बीच
बीच पर डेट करना एक अनोखा अनुभव होगा। आप लहरों से खेल सकते हैं साथ ही बियर पी कर वहां पर रिलैक्स से समय गुजार सकते हैं।

रेस्ट्रॉन्ट
खुली छत वाला रेस्ट्रॉन्ट पहली डेट के लिये बेहतर जगह हो सकती है। वहां पर आप बाते करते करते सन सेट भी देख सकते हैं।

लंच पर जाएं
किसी रेस्ट्रॉन्ट पर नया कुजीन ट्राई करने के लिये जाएं। यदि आपकी डेट बिजी रहती है तो उसे सीधे लंच पर ही इन्वाइट करने का आइडिया बुरा नहीं रहेगा।

पार्टी
यदि आपकी प्रेमिका काफी कूल किसम की है तो उसे पब या डिस्केथेक ले जाना ना भूलिये। यह मौज-मस्ती से भरा होगा जो कि उसे जिन्दादिली से भर देगा। इससे आपकी डेट फ्री महसूस करेगी और आपके नजदीक आ जाएगी।

ब्रेकफास्ट के लिये अपने घर पर बुलाइये
यदि आप अपनी डेट को बहुत पर्सनल बनाना चाहते हों तो उसे अपने घर पर ही ब्रेकफास्ट करने के लिये बुला लें। उसके मन पसंद की डिश बनाएं जिससे वह खुश हो जाए।

बगीचा
यह आइडिया ज्यादातर लोगों दृारा आजमाया जाता है। यदि आपको शांती में बैठकर बात करनी है तो आप को यहां पर कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
