Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
वेलेंटाइन पर क्या गिफ्ट दें अपने लवर को
जैसे-जैसे वेलेंटाइन डे नज़दीक आ रहा है वेसे-वेसे युवा जोड़ो की बेसब्री भी परवान चढ़ती जा रही। इस दिन उपहार देने-लेने का सिलसिला बड़ा आम होता है इसलिए गिफ्ट हमेशा ऐसा होना चाहिए जो दिल की बात आसानी से कह दें। अक्सर उपहार लेते वक्त लड़को को लड़कियों की पसंद पता होती है पर जब लड़कियों की गिफ्ट देने की बारी आती है तो वह हमेशा ही कंफ्यूज़ रहती हैं।
गिफ्ट ऐसा होना चाहिये जो दिल पर छाप छोड़ दे। अगर इस बार आप अपनी गर्ल्फ्रेंड या बीवी का वेलेंटाइन डे यादगार बनाना चाहते हैं तो उसे कुछ ऐसा तोहफा दें जिसे देखकर वह खुश हो जाए और आपको हमेशा के लिए अपना बना लें। गिफ्ट कुछ भी हो सकता है जैसे, कि अगर आपके बॉयफ्रेंड को गैजेट का बड़ा शौक है तो उसे मोबाइल या आइपॉड दे सकती हैं। यदि आपकी गर्लफ्रेंड को कपड़ों का बहुत शौक है तो उसे रेड कलर की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। अपने प्रेमी को दें यह गिफ्ट
अगर आप को समझ में नहीं आ रहा है कि इस वेलेंटाइन पर उन्हें क्या गिफ्ट दिया जाए तो हमारे दृारा दिये गए कुछ रोमांटिक गिफ्ट आइडियाज़ पर ध्यान दें।

रिंग
लड़कियों को आभूषणों से बहुत प्यार होता है। इसको पा कर वह एक रानी की तरह महसूस करती हैं इसलिए उन्हें एक रिंग गिफ्ट करें और अपने दिल की बात उन्हें पहुंचाएं।

शानदार ड्रिकं
मर्दों को पीना पसंद है। चाहे वह बीयर की बोतल हो या फिर मार्टीनी शॉट, उन्हें उपहार के रुम में यह जरुर पसंद आएगी। आप चाहें तो उन्हें इस वेलेंटाइन डे पर बीयर के ढ़ेर सारे केन या फिर एक लांउज या शानदार बार में ले जा सकती हैं। यकीन मानिए वह आपसे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाएगें।

रोमांटिक डिनर
इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप उपहार में क्या दें रहे हैं बस वह उपहार आपके दिल की बातों को उजागर करने वाला होना चाहिए। अगर आप उन्हें एक स्वीट से कैंडल लाइट डिनर पर ले जाएगें तो उन्हें अपने खास होनें का एहसास होगा।

गैजेट
लड़को को गैजेट्स से बहुत प्यार होता है। लड़के टेक्नो फ्रीक होते हैं इसलिए उनका लगाव वीडियो गेम, मोबाइल या नए लांच हुए आइपॉड की ओर ज्यादा रहता है। आप उन्हें कोई ऐसा गैजेट गिफ्ट कर सकती हैं, जो उनके काम आए और जिसे वह बरसों से तलाश रहे हों।

पर्फ्यूम
अगर आपके प्रेमी को भी पर्फ्यूम से प्यार है तो उन्हें एक महंगा और ब्रांडेड पर्फ्यूम गिफ्ट करें। ब्रांड जैसे, गेस, गूची या फिर डीज़ल हो सकता है। अगर आपका वेलेंटाइन कोई खास तरह के ब्रांड को पसंद करता है तो उसे वही खरीद कर दें।

स्टाइलिश वॉच
कोई जरुरी नहीं है कि हर आदमी केवल ब्राडेंड घड़ी ही पसंद करे। घडि़यों में वह बात होनी चाहिए जो एक ही नज़र में आखों को पसंद आ जाए। आपने अपने प्रेमी या पती की कलाईं को तो देखा ही होगा, तो बस उसी को ध्यान में रख कर ऐसी घड़ी चुने जो उनकी पर्सनालिटी को सूट करे।

फूलों का गुलदस्ता और चॉकलेट
अपने प्यार के एहसास को दर्शाने का इससे अच्छा उपहार तो हो ही नहीं सकता क्योंकि फूलों की ताज़गी आपके प्यार को और भी ताज़ा बनाने का कार्य करेगी। लाल रंग के फूलों के गुलदस्ते के साथ उन्हें चॉकलेट देना बिल्कुल न भूलें क्योंकि यह उस गरम रात को और गरम करने का कार्य करेगी।

उनके लिये मनपसंद व्यंजन बनाएं
अपनी बीवी या फिर अपने वेलेंटाइन के लिए इस दिन के मौके पर उन्हीं की मनपसंद डिश बना कर उपहार में दें। इससे उन्हें एहसास होगा कि आप उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं और आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

रेड ड्रेस
इस दिन के लिए उन्हें एक लाल रंग की खास ड्रेस गिफ्ट करें। ड्रेस के रुप में वह गाउन, टी शर्ट, सूट या फिर साड़ी जैसा परिधान हो सकता है। कपड़े पा कर कोई भी खुश हो जाता है इसलिए हो सकता है कि इस दिन वह अपना दिल आपको दे ही बैठें।



Click it and Unblock the Notifications
