Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वेलेंटाइन वीक: कौन सा डे किस दिन?
वेलेंटाइन डे हर प्रेमी जोड़े के लिये बड़ा ही खास दिन होता है मगर उससे भी पहले कई दिन ऐसे होते हैं जब उस दिन भी कुछ ना कुछ खास होता है। जी हां, आपको तो पता ही होगा कि वेलेंटाइन डे के हफ्ते दिन पहले ही रोज डे, प्रपोज डे और ना जाने कौन-कौन से डे शुरु हो जाते हैं।
लव हार्मोन बढ़ाने के असरदार तरीके
जिस तरह से हम वेलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करते हैं ठीक उसी प्रकार से इन अनोखे दिनों को भी मनाना पसंद करते हैं। पर दिक्कत की बात यह है कि हमें पता ही नहीं होता है कि कौन से स्पेशल डे किस दिन के बाद आते हैं। इसलिये आज हम आपकी मदद करेंगे और बताएंगे कि वेलेंटाइन वीक में किस दिन कौन-कौन से डे पड़ते हैं।
यदि आप भी अपनी प्रेमिका से खूब प्यार करते हैं तो उसे ना सिर्फ वेलेंटाइन डे पर ही खास महसूस करवाइये बल्कि हफ्ते के सातों दिनों उसे एक नया उपहार दीजिये। तो दोस्तों आइये जानते हैं कि वेलेंटाइन वीक में कौन से दिन को कौन सा डे मनाया जाता है।

7 फरवरी : रोज डे
वेलेंटाइन के हफ्ते का पहला दिन रोज डे होता है। इस दिन आप किसी भी अपने चाहने वाले को अपने पसंद का रोज दे सकते हैं। गुलाब के हर रंग के पीछे एक अलग अर्थ छुपा होता है।

8 फरवरी : प्रपोज डे
यदि आपको कॉलेज या ऑफिस में किसी पर भी जोरों का क्रश है तो उसे प्रपोज कर सकते हैं। यहां तक कि आप इस दिन का फायदा उठा कर अपने प्रेमी या प्रेमिका को शादी के लिये भी प्रपोज कर सकते हैं।

9 फरवरी : चॉकलेट डे
यदि आपकी प्रेमिका आपसे दूर रहती है तो आप इस दिन उसे स्विस चॉकलेट का डिब्बा और एक बड़ा सा कार्ड भिजवा सकते हैं।

10 फरवरी : टेडी डे
लड़कियों को टेडी बहुत पसंद होते हैं, तो अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी टेडी की तरह क्यूट है तो उसे एक बड़ा सा टेडी देना ना भूलें।

11 फरवरी : प्रॉमिस डे
प्यार हमेशा जिम्मेदारियों और वादों के साथ किया जाता है। इस दिन एक नया वादा कीजिये और पुराने वाले को निभाने की पूरी कोशिष कीजिये।

12 फरवरी : हग डे
इस दिन अपने अपने पाटर्नर या फ्रेंड को जोर का हग कर के यह बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना ज्यादा प्यार करते हैं और आप उनकी हर जरुरत में साथ निभाएंगे।

13 फरवरी : किस डे
इस दिन अपनी पाटर्नर को या जिस किसी को प्यार करते हैं उसे जोरों का किस करें, लेकिन हां माउथ फ्रेशनर खाना बिल्कुल भी ना छोड़े।

14 फरवरी : वेलेंटाइन डे
अब आता है एक स्पेशल दिन, जिस दिन आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को अपना प्यार दिखाते हैं। इस दिन उनके साथ समय बिताइये और प्यार की ढेर सारी बाते करें।



Click it and Unblock the Notifications
