Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कैसे करें अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ?
लड़कियां जिससे प्यार करती हैं, उससे अपनी तारीफ सुन कर बहुत खुश होती हैं। मगर कुछ लड़के या बॉयफ्रेंड ऐसे होते हैं जिन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की तरीफ करना बिल्कुल भी नहीं आता। ऐसे में होता यह है कि उनकी गर्लफ्रेंड मुंह फुला लेती है और बाद में आपको ही झेलना पड़ता है। अगर आपकी भी कोई गर्लफ्रेंड है और आपको उसकी तरीफ करना नहीं आता तो, इस लेख से आपको कुछ मदद मिल सकती है। अपनी तरीफ के पुल सुन कर कोई भी लड़की शर्म से लाल हो जाएगी। आइये जानते हैं कि आप अपनी गर्लफ्रेंड की तरीफ कैसे कर सकते हैं।
कैसे तारीफ करें अपनी गर्लफ्रेंड की

1. तुम्हारा दिन कैसा था?
अगर वह काम से थकी-मांदी घर पर आई है तो उससे उसके पूरे दिन का हाल पूछें। उसके लिये थोड़ा सा समय निकाले, जिससे वह आपको अपनी पूरी कहानी सुना सके। इस दौरान टीवी का रिमोट अपने हाथों में न पकड़े तो अच्छा होगा।
2. मुझे यकीन नहीं होता कि तुम इतनी सेक्सी लग रही हो
हो सकता है कि आपने यह लाइन 100 बार बोली हो लेकिन फिर भी आपको अपनी गर्लफ्रेंड को यह दिखाने के लिये कि आप अब भी उसकी बॉडी को देख कर पागल हुए चले जाते हैं।
3. तुम अपनी सहेलियों से ज्यादा खूबसूरत लगती हो
लड़कियों को हर वक्त डर लगा रहता है कि वह अपनी सहेलियों से कहीं कुछ कम न लगें। अगर आप उसकी तारीफ करेगें तो उसका आत्मविश्वास बढेगा।
4. इसके बारे में तुम्हें क्या लगता है
यह बहुत जरुरी है कि हर चीज में उसकी सलाह या फिर वह किसी चीज के बारे में क्या सोचती है, उसके बारे में जाना जाए। इससे उसे अपने खास होने का पता चलेगा। महिलाओं को हर बात पर अपनी सलाह देना अच्छा लगता है। कोशिश करें कि कोई ऐसा टॉपिक चुने जो आपको मुश्किल में न डाले तथा बहस का कारण न बने।
5. तुम बहुत स्मार्ट हो
अपनी गर्लफ्रेंड के पास आने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसके दिमाग और होशियारी की तारीफ के पुल बांधे। उसे बताएं कि वह कितनी होशियार है और उसकी दी हुई सलाह आपके कितने काम आती है।



Click it and Unblock the Notifications
