Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
काश लड़के जान पाते लड़कियों के दिल के ये 10 राज
आखिर, महिलाएँ क्या चाहती है? अगर आप ने भी कभी इस सवाल के बारे में सोचा हो, तो हम आपको उन 10 रिश्तों के रहस्यों के बारे में बातएँगे जो स्वस्थ, खुश विवाहित दम्पतिओं और बदलते लिंग भूमिकाओं के अध्ययनों पर आधारित हैं। अक्सर लड़के इसी सोंच मे रहते हैं कि लड़कियों में दिल की बातों को वो भला कैसे समझे।
अगर वे समझेगे नहीं तो भला लड़की को ठीक प्रकार से प्यार कैसे दे पाएंगे। लड़कियां थोड़ी नाजुक दिल की होती हैं, उन्हें अपने प्रेमी या पति से केवल थोड़ा सा प्यार और केयर की जरुरत होती है। अगर उनका प्रेमी ऐसा करने में सक्षम हो गया तो उन्हें जिंदगी भर कोई पछतावा नहीं होता।
दरअसल ये लड़कियों का कुदरती स्वभाव होता है कि जो दिल में है उसे जुबां पर लाने में उन्हें काफी वक्त और प्रयास लगते हैं लेकिन बहुत सी ऐसी बातें है जिसकी चाहत लगभग हर लड़की को होती है लेकिन वो खुद इन्हें अपनी जुबां से कभी नहीं कहती। लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उनके नखरे उठाएं, उनके आगे-पीछे घूमें, उन्हें भाव दें, उनकी हर बात मानें, तो ऐसा करने के लिये भी तैयार रहें। आइये और जानते हैं कि लड़कियां आखिर चाहती क्या हैं।

1. केयर करने वाले बने
महिलाएँ संवेदनशील लडकों की कदर करती हैं और विशेष रुप से तब, जब वे परेशान होती हैं। यह, एक दूसरे के साथ जुडने का प्रभावशाली तरीका है।

2. सभ्य बने
जब बात रोमान्स की हो, तो कई महिलाएँ चाहती है कि उनका पार्टनर पारंपरिक मर्दाने पुरुष की भूमिका निभाए। हो सकता है कि लड़की बैठने के लिये खुद ही कुर्सी खीच सकती हो लेकिन अगर वह ऐसा करने में शर्मा रही हो तो आपका समय आ गया है कि आप उच्च कोटि के पुरुष बन जाएं।

3. अपने कपड़ों से प्रभावित करें
फैशन तो आते-जाते रहते हैं। पर, पुरुषों को हमेशा अपने सौंदर्य और कपडों पर ध्यान देना चाहिए। अगर, वो आपको टाइट जींस में देखना पसंद करती है, तो उनके लिए ज्यादातर टाइट जींस पहनें।

4. अपनी खामियाँ ना छिपाएँ
महिलाओं को, अच्छे व्यक्ति से बेहतर मनुष्य बने की कोशिश करने वाले पुरुष काफी आकर्षक लगते हैं। "महिलाओं को व्यक्तिगत विकास पसंद है, और वे विचारशील और संवेदनशील पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं"। उन्हें, अपनी खामियाँ पहचानने वाले पुरुष पसंद आते हैं। उदाहरण: अगर आप लंबे समय तक काम करने के बाद काफी थक जाएं या चिडचिडापन मेहसूस करें, तो उन्हें अपनी इस खामी को बताने वाले पुरुष पसंद आते हैं।

5. हमेशा उनकी प्रशंसा करें
महिलाओं को हमेशा उनकी प्रशंसा करने वाले पुरुष अच्छे लगते हैं, और वो भी वे जो उनके बिना कहे उनकी प्रशंसा करें। अगर वो काफी आकर्षक लगें, फिट दिखें या कोई नया हेयरकट करवाया हो - तो उनकी प्रशंसा जरुर करें।

6. अपने संबंधों के बारे में बात करने से ना डरें
अगर महिलाएँ, आप से अपने संबंधों के बारे में बात करना चाहे, तो इसका अर्थ यह नहीं कि आपने कुछ गलत किया है। यह बहुत अच्छी बात है। आप दोनों को, एक सच्ची और लंबी बातचीत एक दूसरे के करीब ला सकती है।

7. रोमांस को सरल और निरंतर रखें
आप चाहे, उनके साथ पिछले 2 महीने से हैं या 20 सालों से, अपने रिश्ते को हमेशा रोमैंटिक बनाए रखें। इस सरल रोमैंटिक भाव को कई महिलाएँ सराहती है और अपने भाव को बत्ती गुल होने पर व्यक्त करती हैं।

8. बिस्तर पर वह करें जो वो चाहती है
पहले, यह पूछे कि वह क्या चाहती है। फिर अपनी इच्छा को सकारात्मक और सही तरीके से उनके सामने व्यक्त करें।

9. अपने सुझाव उन पर ना थोपें
अगर, वह किसी बात से परेशान है, तो उन्हें सलाह देने के बजाय उनकी बात सुनें। पुरुष, अपने सुलझाव उन पर थोप कर उनकी दुनिया को सीमित कर देते हैं। पर महिलाएँ, आप से केवल अपनी बात कहना चाहती हैं। उनकी बात को सुने और अपने रिश्ते को गहरा बनाएँ।

10. केवल सर हिलाना काफी नहीं है
उनकी बात को महत्वपूर्ण ढंग से सुने। वह, यह भी जानने की कोशिश करेगी कि उनकी बातें कितनी ध्यान से सुनी जा रहीं है। केवल सर हिलाने से बात खत्म नहीं होगी। जब बात करते समय, वह रुकती है- तो, आपको संकेत देती है कि अपनी प्रतिक्रिया बहुत स्नेह से दें।



Click it and Unblock the Notifications
