Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
प्यार में पडने से पहले, इन 10 बातों को पढ लें
प्यार एक अनोखा अनुभव है, जिन्होंने इसे अनुभव किया है, वे मेरी बात को समझ पाएँगे। जिन्हें अभी तक प्यार नहीं हुआ, वे इसके लिए तरसते हैं। इस दुनिया में बहुत लोग ऐसे है, जो अपने प्यार को पाकर खुश है, पर कुछ लोग ऐसे भी है जो इसे पाकर भी ना खुश है और सोचते हैं कि काश उन्हें प्यार करने से पहले, इसके बाद का हाल पता होता। हम नहीं चाहते कि आपका हाल भी कुछ इन लोगों की तरह हो, और इस्से पहले की आप किसी की नशीली आँखों में खो जाएँ, नीचे दी गई 10 बातों की सूची को पढ लें।

दोस्ती से होती है प्यार की शुरुआत
सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि हर रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से होती है। इसका अर्थ यह हुआ की प्यार की शरुआत भी दोस्ती से ही होती है। अतः दोस्ती प्यार का पहला पडाव है, इसलिए अपने मित्र बहुत सोच समझ कर बनाएँ।

प्यार और दीवानगी में अंतर होता है
कभी कभी हम जिसे प्यार समझते हैं, वह हमारी दीवानगी होती है, लोग इस दीवानगी में खो जाते हैं और इस अनुभव को प्यार समझने लगते हैं। इस नासमझी में लिए गए फैसले पर अंत में आपको दुःख होगा। इसलिए प्यार और दीवानगी के अंतर को पहचानें।

भरोसा, प्यार की नीव है
भरोसा, हर रिश्ते की नीव है, पर जब बात प्यार की हो तो यह और भी जरुरी हो जाता है। अगर आप किसी के साथ लंबे समय के लिए बंधना चाहते हैं, तो एक दूसरे पर पूरा भरोसा करें। अगर, आप अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं करते, या उन पर शक करते हैं। तो, अच्छा होगा की आप उनके साथ कोई भावुक रिश्ता ना बनाएँ, क्योंकि अंत में आपको बहुत दुःख होगा।

आउट ऑफ चोईस या चान्स
कभी कभी हम किसी ऐसे रिश्ते में बंध जाते हैं, जहाँ प्यार के लिए ना कोई विकल्प हो, ना कभी इसके बारे में सोचा हो। पर कहीं ना कहीं आपके मन में उनके लिए एक विशेष स्थान होगा। पर जैसे जैसे आपके संबन्ध उनके साथ बढते हैं तो आपको यह अहसास होता है कि प्यार, दोस्ती और दीवानगी से भी बढकर है। धीरे-धीरे आप ये भूल जाएँगे की आपका रिश्ता "आउट ऑफ चोईस या चान्स" था और यह एक अटूट बंधन बन जाता है।

कहीं रिश्ता बोझ न बन जाए
जब आप केवल किसी के मित्र है, तो आप पूरी तरह से आजाद है। पर जैसे ही आप किसी के साथ प्यार में बंध जाते हैं। तो, वह व्यक्ति जो आपके साथ भावनाओं से जुडा हुआ है उनकी सारी जिम्मेदारी आप पर आ जाती है। आप से अपेक्षा की जाती है कि आप बहुत समझदारी से और प्रेम से इन बातों को संभालेंगे। अगर आप उनसे प्यार नहीं करते, उनकी परवाह नहीं करते, तो यह रिश्ता आपको एक बोझ लगेगा।

आदत जो मन को छू ले
किसी को प्यार में पूरी तरह अपनाने में हमें समय लगता है। जैसे समय बित्ता है, आपको उनकी कुछ आदतें अच्छी लगने लगती है, एक दूसरे की इन आदतों को अपनाते हुए आप उनसे सच्चा प्रेम करने लगते हैं।

प्यार में भावनाओं से जुड़ते हैं लोग
जब दो लोग एक दूसरे से भावनओं द्वारा जुडते हैं, तो उनके बीच का प्यार बहुत गहरा और मजबूत हो जाता है। इस मधुर प्रेम में, आप अपना ज्यादातर समय उन्हीं के साथ बिताना पसंद करते हैं। इस दौरान विचारों का टकराना भी संभव है, पर यह एक दूसरे के लिए बढती नई उम्मीदों और भावनओं के कारण होता है।

प्यार पवित्र होता है
कई लोग यह सोचते हैं कि प्यार का दूसरा अर्थ है सेक्स। पर या सच्च नहीं है। प्यार बहुत ही पवित्र, निर्मल और प्यारा बंधन है। भले ही, सेक्स इस रिश्ते का एक हिसा है, पर इसका दूसरा अर्थ नहीं। इसलिए, अपने दिमाग से इस विचार को निकाल दें की प्यार सेक्स करने के लिए किया जाता है।

प्यार को चाहिये समय
दोस्ती में भले ही आपके पास एक दूसरे के लिए इतना समय ना हो, पर जब यह रिश्ता प्यार में बदल जाए तो आपको एक दूसरे के लिए समय निकालना होगा। आप चाहे, कितने ही व्यस्थ क्यों ना हो, अपने संबंधों को मधुर बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालना ही होगा। स्त्री के लिए समय का महत्व प्रेम और पूजा से कम नहीं है, जितना ज्यादा समय आप अपने पार्टनर के साथ बिताएँगे, आपका रिश्ता उतना ही मधुर होता जाएगा।

बुरे वक्त में प्यार आता है काम
ये ना सोचें की प्यार में आपको कोई दुःख नहीं मिलेंगे, इस चीज के लिए हमेशा तैयार रहें। प्यार में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पडेगा, पर सच्चा प्यार वही है जो इन तकलिफों और मुश्किलों से भी ना टूटे। हालात चाहे कैसे भी क्यों ना हो, आपका साथी आपके साथा कंधे से कंधा जोडे खडा रहेगा। अगर वह ऐसे समय में आपके साथ ना हो, तो उस रिश्ते को वहीं खत्म कर दें।



Click it and Unblock the Notifications