Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लड़कियां क्यूं बोलती हैं झूठ?
लड़कियों को भी झूठ बोलना बहुत खराब लगता है लेकिन खुद को या फिर अपने प्यार के रिश्ते को बचाने के लिये उन्हें कभी कभार झूठ बोलना ही पड़ता है। कुछ लड़कियां खुद को प्रभावशाली दिखाने के चक्कर में बार-बार झूठ बोलती हैं तो कुछ अपने बॉयफ्रेंड से इसलिये झूठ बोलती हैं कि कहीं वे उनकी बेकारी की परेशानियों में परेशान न हो जाएं।
झूठ तो झूठ होता है और इसे बदला नहीं जा सकता। पर हां कई महिलाएं अपने झूठ की वजह से बहुत दुखी रहती हैं। पर उनका यह भी मानना होता है कि अगर किसी अच्छी बात के लिये झूठ बोला गया हो तो वह झूठ, झूठ नहीं रहता। आइये जानते हैं कि लड़कियां आखिर झूठ बोलती क्यूं हैं।

आपको टेस्ट करने के लिये
वह आपका टेस्ट लेने के लिये झूठ बोलती है। वह झूठी कहानी बना कर आपको सुनाती है जिस्से वह देख सके कि आप उसकी बात पर किस तरह से प्रतिक्रिया दिखाते हैं। जिससे आगे चल कर उसे पता होगा कि वह आपसे किस बात को छुपाए और किस बात को शेयर करे।

प्रभावित करने के लिए
वह आपकी भावनाओं और विचार को बदलने के लिये झूठ बोलती है। वह चाहती है कि आप भी उसी की तरह से सोचे और वह आपसे काम निकलवा ले।

आपसे अपना अतीत छुपाने के लिये
लड़की अपना पुराना कड़वा सच छुपाने के लिये आपसे झूठ बोल सकती है, वह कई कारणों से हो सकता है। हो सकता है कि उसे अपने अतीत से शर्म आती हो या फिर वह सोचती हो कि आप इसके बारे में क्या सोचेगें।

आपको चिंता से दूर रखने के लिये
अगर कोई दूसरा व्यक्ति उसे परेशान कर रहा हो और वह जानती है कि वह खुद से उसे हैंडल कर लेगी तो वह आपसे इसके बारे में कुछ न बता कर झूठ बोल कर बात को संभाल लेगी। वह नहीं चाहती कि आप परेशान हो।

खुद को बचाने के लिये
हो सकता है कि वह अभी तक आप पर भरोसा न कर पा रही हो इसलिये वह झूठ बोल रही हो।

खुद को खुश करने के लिये
खुद की अगल तस्वीर बनाने की कोशिश में वह झूठ बोलती है। हो सकता है वह अपने आपको दूसरे के सामने बड़ा दिखाने के चक्कर में झूठ बोलती हो। इस तरह का झूठ अक्सर खुद को बूस्ट करने के लिये बेाला जाता है।

आपको बचाने के लिये
वह आपकी भावनाओं की कद्र करते हुए आपसे झूठ बोलती है। उदाहरण के तौर पर हो सकता है आपकी सांसो की बदबू से वो परेशान हो लेकिन आपकी भावनाओं को ठेस न पहुंचे इसलिये वह आपसे झूठ बोल रही हो।



Click it and Unblock the Notifications
