Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे करें लड़को की तरीफ कि वो हो जाएं आप पर फिदा
यह बहुत आसान है कि कोई व्यक्ति (लड़का) आप पर फिदा हो जाए या आप उसे अपनी ओर अधिक आकर्षित महसूस कराएं। बस, आपको सही समय पर सही पंक्तियों के साथ तारीफ़(प्रशंसा) करने की जरूरत है। यदि किसी लडकी की प्रशंसा की जाए तो वह स्वयं के बारे में अच्छा महसूस करती है। परन्तु प्रशंसा लड़कों के लिए कहीं अधिक मायने रखती है। वह आपके बारे में और आपके द्वारा की गई प्रशंसा के बारे में लंबे समय तक सोचता है। प्रशंसा किसी को भी अच्छा महसूस कराती है। परन्तु यदि आप एक लड़के हैं तो बहुधा आपको तारीफ़ नहीं मिलती।
पुरूष प्रशंसा के लिए लालायित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए नहीं है कि उन्हें प्रशंसा की आवश्यकता है या वे आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं बल्कि इसलिए है क्योंकि उन्हें बहुत कम प्रशंसा मिलती है। तो जब आप किसी लड़के को बार बार कुछ अच्छा कहते हैं, चाहे वह आपका पसंदीदा दोस्त हो या आपका बॉयफ्रेंड(प्रेमी) हो, तो वह उसे निश्चित रूप से हमेशा याद रखेगा और स्वयं को अधिक प्रशंसित महसूस करेगा।
आइये जानते हैं कि पुरुषों की कौन सी तारीफ करने से उन्हें अच्छा लगता है-

उनका शारीरीक गठन
अधिकतर आदमी औरतों के सामने अच्छा दिखने के लिए बहुत समय व्यतीत करते हैं। सबसे अच्छा तरीका है उसके शारीरिक गठन की तारीफ करें। कभी भी अस्पष्ट प्रशंसा मत कीजिये।

उसके कपडे
आप भले ही अलमारी से कपडे निकालने में उसकी मदद कर रही हों, परन्तु जब वह तैयार होकर एक खूबसूरत मूर्ती की तरह आपसे मिलने आता है तो आप स्वयं सामने जाकर इस बारे में उसकी प्रशंसा कीजिये। इससे वह वास्तव में अच्छा महसूस करेगा।

उनसे सलाह मांगे
किसी लड़के से कोई सलाह लीजिये और इसके लिए उसका धन्यवाद कीजिये। लड़कों को सलाह देना पसंद होता है खासकर जब एक खूबसूरत लडकी उनसे मदद मांगती है। एक सुंदर और खिलवाड़ वाली विंक के साथ कही गई एक पंक्ति जैसे कि "सबसे अच्छी सलाह देने के लिए मैं तुम्हें हमेशा याद रखूँगी" उसे छह फीट उंचा महसूस कराएगा!

आकर्षण एवं बोलने की क्षमता
क्या आपका प्रेमी एक अच्छा बातूनी है? तो सिर्फ खौफ़ में उसे देखने की बजाय उसकी प्रशंसा कीजिये। "मेरे दोस्त तुम्हें पसंद करते हैं, और वे सोचते हैं कि साथ घूमने के लिए तुम एक बहुत अच्छे लड़के हो" ये कुछ ऐसी पंक्तियाँ है जिससे वह गर्व महसूस करेगा।

गाड़ी चलाने का(ड्राइविंग) कौशल
प्रत्येक लड़का सोचता है कि वह ऍफ़1 सर्किट पर चलने वाले ड्राइवर्स से भी अच्छा वाहन चालक है। अगली बार जब वह आपको शहर में घुमा रहा हो तो किसी मोड़ पर अच्छी तरह गाड़ी घुमाने एवं उत्तम दर्जे की ड्राइविंग के लिए उसकी प्रशंसा कीजिये।

उसकी शिष्टता
क्या वह आपके लिए दरवाज़ा खुला रखता है या एक कदम पीछे हट जाता है जिससे कि आप लिफ्ट में पहले चढ़ सकें? आप चेहरे पर मुस्कराहट के साथ उसकी शिष्टता के लिए उसकी प्रशंसा कीजिये। वह इस बात को पसंद करेगा कि आपने उसके अच्छे व्यवहार पर ध्यान दिया।

उसकी ताकत
उसे किसी जार के कसे हुए ढक्कन को खोलने के लिए कहिये। या किसी भारी बैग को सीढीयों पर से ऊपर ले जाने में उसकी सहायता मांगिये। और जब वह पसीने से तरबतर होकर आपके इस काम को पूरा कर दे तो उसकी सुपरमैन जैसी ताकत की तारीफ़ कीजिये।

उसकी पसंद एवं चुनाव
क्या आपका प्रेमी त्रुटिहीन पसंद एवं वरीयताओं के साथ एक परिष्कृत सज्जन हैं? यदि आपको उसके रहने की जगह पसंद है या उसका मूवी संग्रह पसंद है तो उसकी प्रशंसा कीजिये और उसे विशेष महसूस कराइए।

आवाज़ की प्रशंसा कीजिये
उसकी आवाज़ की तारीफ कीजिये, खासकर बिस्तर में। क्या आपके प्रेमी की गहरी मध्यम आवाज़ है और जब वह कानों में फुसफुसाता है तो खुशी से आपके रोंगटे खड़े हो जाते है? उसकी आवाज़ की प्रशंसा कीजिये और वह आपके शब्द याद रखेगा।

उसके दोस्तों के साथ उसका व्यवहार
लड़कों की आपस में दोस्ती को समझना लड़कियों के लिए मुश्किल हो सकता है। पर फिर भी, उसके कुछ बहुत अच्छे दोस्त हों जिनके वह काफी करीब हो तो आप भी उनसे दोस्ती करने की भरपूर कोशिश करें। और बाद में अपने प्रेमी से कहें कि उसके दोस्त कितने अच्छे थे। उसे ये पसंद आएगा, खासकर तब जब वह यह सोचता है कि उसके दोस्त उसकी परछाई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
