Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
येस आई एम सिंगल!
भारत में कुल मिला कर 10 प्रतिशत महिलाएं सिंगल हैं। इनमें अविवाहित,विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं। ये अपनी इच्छा से या इच्छा के विपरीत, या किसी हादसे के कारण जिन्दगी अकेले बिता रही हैं। अगर हम उन लड़कियों की बात करें जिन्होने अभी तक शादी नहीं की है या फिर आगे चल कर हमेशा-हमेशा के लिये सिंगल ही रहने वाली हैं तो उन्हें यह सोंच कर बुरा नहीं लगना चाहिये कि अब उनकी जिन्दगी में करने के लिये कुछ नहीं रह गया है।
सिंगल रहना शादी कर के घर बसाने से ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि इसमे कोई बन्दिशें नहीं होती और न ही कोई बेकार का दिखावा होता है। बेशक, अकेली लड़कियां आज भी शादी के दबाव से मुक्त नहीं हैं और कल भी नहीं थीं, लेकिन आज एक फर्क आ गया है। इन लड़कियों में आत्मविश्वास आ गया है और अकेले रहने के बेहतर तर्क हैं उनके पास। उन्हें अपने स्पेस से समझौता करने का मन नहीं करता और अगर शादी की बात करें तो वह अभी भी समझौते से मुक्त नहीं।
आइये जानते हैं सिंगल गर्ल होने का क्या क्या फायदा होता है। अगर आप भी हमसे सहमती रखते हैं तो कमेंट जरुर करें।

आप आजाद हैं
अगर आप सिंगल हैं तो इसका मतलब है कि आप एक आजाद पंछी की तरह हैं। आप किसी के ऊपर निर्भर रहने की या फिर किसी से आज्ञा लेने की जरुरत नहीं है। ना तो आपको किसी को रिपोर्ट करने की और न ही अपने ब्वायफ्रेंड को दिनभर का हाल बताने की जरुरत है।

खुद के लिये शौपिंग कर सकती हैं
हम जानते हैं कि लड़कियों को शौपिंग करना कितना पसंद है। इसलिये आपको जितनी मन मर्जी शौपिंग करनी है उतनी करें क्योंकि आपको कोई रोकने वाला नहीं है।

अपना करियर बना सकती हैं
अगर आप सिंगल वूमन हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा अपने करियर पर ध्यान देने के लिये। आप पर कोई बंधन नहीं होगा और आप आराम से अपने करियर पर ध्यान दे सकेगीं।

डिनर डेट का आसान तरीका
आप सिंगल और फ्री हैं तो आप चाहे जिसके साथ फ्लर्ट कर सकती हैं। सिंगल वूमन को हर कोई डिनर के लिये इन्वाइट करता है।

दोस्तों के साथ मस्ती करने की छूट
आपको अपने दोस्तों के साथ जितनी चाहे उतनी मस्ती करने की छूट रहती है। शादी करने का मतलब होता है आप पूरे दिन केवल पति कि सेवा मे बिजी रहेगी जिस वजह से दोस्तों का साथ खतम हो जाता है।

लड़को से दोस्ती खतम करने की जरुरत नहीं
कई प्रेमी अपनी प्रमिकाओं को दूसरे लड़कों से बात करने की इजाजत नहीं देते। अगर आप सिंगल हैं तो आपको अपने मेल फ्रेड्स से मिलने और उनके साथ मौज मस्ती करने से कोई नहीं रोक सकता।

वन नाइट स्टैंड भी हो सकता है
इन दिनों कई बडे़ शहरों की लड़कियां वन नाइट स्टैंड पर भरोसा करने लगी हैं। तो अगर आपकी भी सोंच उनसे मिलती है तो आप भी यह भारी कदम उठा सकती हैं।

खुद की बचत होती है
आपको अपने बॉयफ्रेन्ड या पति के जन्मदिन के लिये मंहगा गिफ्ट खरीद कर पैसे बर्बाद करनी की जरुरत नहीं होती। आप अपने पैसे खुद के लिये बचा सकती हैं।

खुद के लिये समय मिलता है
हर किसी को अपने लिये स्पेस की जरुरत होती है। सिंगल लड़कियां अपने लिये समय निकाल कर या तो घूम फिर सकती हैं या फिर अपने अन्य शौक को पूरा कर सकती हैं।

कोई वादा निभाने की जरुरत नहीं
प्यार के चक्कर में कई वादों को निभाना पड़ता है लेकिन सिंगल होने पर इसका उल्टा हो जाता है। बेकार के वादे निभाना और गिला शिकवा दूर करने की परेशानी खतम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications