Latest Updates
-
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट
जानिए क्यों सिंगल हैं आप अभी तक(पुरुष)
ऐसा नहीं है कि सिंगल रहने की अपेक्षा रिलेशनशिप में रहना कोई बहुत बड़ा फायदे का सौदा है। पर होता यह है कि आपकी जिंदगी में कभी न कभी एक ऐसा पल आता है, जब अकेलापन बोझ लगने लगता है। अगर आपका अकेलापन भी आपको काटने दौड़ रहा है और आप तमाम कोशिशों के बाद भी किसी लड़की को डेट नहीं कर पा रहे हैं, तो जरूरी है कि आप खुद की समीक्षा करें। हो सकता है अपकी कुछ आदतें लड़कियों को आप से दूर कर रही हों, जिससे आप अभी तक सिंगल हैं।
वैसे तो सिंगल रहना कोई गुनाह नहीं हैू पर आप खुद की सोचिये कि कोई इंसान भला कब तक सिंगल रहेगा। हमने आपको कई बार बताया है कि जिस लड़की को आप पसंद करते हैं, उसे कैसे पटाएं लेकिन अब समय आ गया है यह जानने का कि आप भला अभी तक सिंगल क्यूं हैं। आइए हम बताते हैं आपके अभी तक सिंगल रहने के 10 कारण-

1. क्या आप अपनी आजादी नहीं खोना चाहते
बेचलर लाइफ में आप अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। जब चाहें उठें, जब चाहें सोएं, जो चाहें खाएं और जहां चाहें जाएं। कोई आपको रोकने-टोकने वाला नहीं होगा। पर अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड होगी तो फिर आपको काफी चीजों से समझौता करना पड़ेगा। आपके सिंगल होने का एक कारण यह भी हो सकता है कि आपको इंतजार करना पसंद न हो। आप नहीं चाहते कि आपकी गर्लफ्रेंड तैयार हो रही है और आप घंटों इंतजार करें, जबकि फुटबाल का कोई अहम मैच छूट रहा हो।

2. आप बोरिंग भी हो सकते हैं
हो सकता है आप हमेशा पुरानी यादों में खोए-खोए रहते हों। कोई पुराना दुख दर्द हो, जिससे बाहर आना आपको पसंद नहीं। अगर वाकई ऐसा है तो आपका लटका हुआ चेहरा आपके आसपास के लोगों को भी सुस्त बना सकता है। भले ही आपके पास उन्हें सुनाने के लिए कुछ अच्छी कहानियां हो, पर कुछ समय बाद वह बोर करने लगती है। याद रखिए अगर आप लड़की को हंसा सकते हैं, तो फिर आप उनसे कुछ भी करवा सकते हैं।

3. आप को खुद से ही प्रेम हो सकता है
सिंगल रहने की एक वजह यह भी हो सकती है कि आप खुद के प्यार में इतने घिर गए हैं कि कोई भी दूसरी चीज आपको खुशी नहीं देती है। यहां तक कि अगर आप किसी हॉट लड़की से भी मिलते हैं तो आपको लगता है कि आप उनसे ज्यादा हॉट हैं। दूसरों में दोष निकालना तो बेहद आसान है। पर सबसे मुश्किल है खुद में कमी निकालना। अगर आप इसी श्रेणी में आते हैं तो फिर आप समझ गए होंगे कि क्यों आप अभी तक रिलेशनशिप में नहीं आ पाए हैं।

4. लड़कियों से ज्यादा गेमिंग प्यारा है
नई पीढ़ी में कंप्यूटर गेम का काफी क्रेज है। यहां तक कि अगर काम से थोड़े समय के लिए भी ब्रेक मिले तो गेमिंग में लग जाते हैं। विलेन को मारना, रेस में फर्स्ट आना और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर ही आप खुश हैं, तो जाहिर है आपको किसी लकड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप किसी लकड़ी को आकर्षित कर भी लें, तो जल्द ही आपको या तो खुद को या फिर उन्हें बदलना होगा।

5. कमिटमेंट करना
अगर आपने सिंगल रहने का कमिटमेंट ही कर लिया है तो फिर कोई लड़की आपकी जिंदगी का हिस्सा कैसे हो सकती है। लड़कियां कमिटमेंट को लेकर काफी सेंसेटिव होती हैं। लड़कियों के मन में इस बात को लेकर भी असुरक्षा की भावना होती है कि कहीं आप किसी अच्छे के लिए उन्हें छोड़ न दें। इसलिए रिलेशनशिप में कमिटमेंट काफी मायने रखता है। लड़किया भरोसेमंद लड़कों को पसंद करती है, जो रिलेशनशिप से ज्यादा किसी दूसरी चीजों को महत्व न देता हो।

6. जॉब का न होना, आर्थिक स्थिति कमजोर
ऐसा नहीं नहीं है कि सारी लड़कियां गिफ्ट की भूखी होती है। हां इतना जरूर है कि हर लड़की बाहर घूमना पसंद करती है। बाहर जाने का मतलब है कि आप खाने के लिए कुछ खरीदेंगे या फिर कहीं किसी मॉल में फिल्म देखेंगे। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं तो फिर यह एक महंगा सौदा साबित हो सकता है। अब जाहिर है, अगर आपके पास पैसे नहीं होंगे तो आप रिलेशनशिप में आने के बारे में भी नहीं सोचेंगे।

7. क्या आप एक शरीफ लड़के हैं?
अगर आप सोचते हैं कि विनम्र, मददगार और दयालु होने पर लड़कियों आपको पसंद करेंगी, तो आप एक बार सच्चाई को परख लीजिए। होता यह है कि शरीफ लड़के लड़कियों के साथ सहज होने में ज्यादा समय लगाते हैं। कई बार तो यह समय इतना ज्यादा होता है कि लड़कियों किसी और को ढूंढ लेती हैं। साथ ही लड़कियों की नजर में बहुत ज्यादा शरीफ होने का मतलब बहुत ज्यादा कमजोर होना भी होता है। जरूरी है कि जब किसी दूसरे व्यक्ति से आपका सामना हो तो कठोर पहलू भी लड़की को दिखे। लड़की चाहती है कि अगर कभी हाथापाई की नौबत आ जाए तो आप उनकी रक्षा कर सकें।

8. आप खुद को बहुत ज्यादा स्मार्ट मानते हैं
लड़कियां विनम्रता को पसंद करती है। अगर आप हमेशा खुद को अप्रिय बनाए रखेंगे तो फिर आप सिंगल ही रहेंगे। आमतौर पर ओवरस्मार्ट लड़के किसी के बोलने के क्रम में जरूर टोकते हैं। वे या तो कड़वे कमेंट करेंगे या फिर ऐसे वाहियात जोक्स सुनाएंगे, जिसपर किसी को भी हंसी नहीं आएगी। आप लड़कियों के लिए एक चुभने वाली चीज बन जाते हैं। इसलिए किसी लड़की के बारे में तब तक न सोचें, जब तक कि आप एक अच्छे श्रोता न बन जाएं।

9. आपकी संगत कैसी है?
किसी भी व्यक्ति को इस बात से परखा जाता है कि उनकी संगत किन लोगों के साथ है। लड़कियां भी लड़कों को परखने के लिए ऐसा ही करती हैं। अगर आपके दोस्त लंपट किस्म के हैं और आप उनके जैसे नहीं हैं, तो भी आपको कोई लड़की नहीं मिलेगी। अपने दोस्तों के घटियां व्यवहार की कीमत हर बार आपको चुकानी होगी। इसलिए तय करें कि आपको क्या चाहिए।

10. कहीं आप लापरवाह तो नहीं
आप सेविंग करना और नहाना पसंद नहीं करते हैं, आपने लंबे समय से बाल नहीं कटवाए हैं, आप न ही ठीक ढंग से टी-शर्ट पहनते हैं और न ही उसे नियमित रूप से धोते हैं, बचा हुआ खाना आपके रूम में यहां-वहां बिखरा पड़ा है। एक बात जान लीजिये कि इस स्थिति में कोई लड़की आपकी जिंदगी में नहीं आ सकती। अच्छा होगा कि आप खुद को साफ़-सुथरा और अच्छे लुक में रखें।



Click it and Unblock the Notifications