Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ये हैं कभी न खत्म होने वाली गर्लफ्रेंड की समस्याएं
आज कल गर्लफ्रेंड रखने का चलन बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। गर्लफ्रेंड भी ऐसी जो सीधी-सीदी नहीं बल्कि स्मार्ट और चार हाथ आगे हो। तो अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे ज्यादा तेज है तो जाहिर सी बात है कि वह आपकी बात तो सुनेगी नहीं। और अगर आपकी बात नहीं सुनेगी तो रिश्ते में लड़ाई झगड़ा तो आम सी बात बन कर रह जाएगी।
फिर यही छोटी मोटी लड़ाई-झगड़े और बात बात पर रूठना मनाना चालू रहेगा जिससे आपकी लव लाइफ में टकरार आ जाएगी। लड़का भले की अपनी गर्लफ्रेंड से कितना भी प्यार करता हो, लेकिन अगर उससे अकेले में पूछो तो वह आपसे अपने दिल का हाल जरुर बता देगा।
दुनिया में कितने ही ऐसे जोड़े हैं जो हर रोज लड़ते हैं और ज्यादा लड़ाई गर्लफ्रेंड करती होगी। गर्लफ्रेंड का काम ही यही है कि बॉयफ्रेंड की हर बात पर मुंह फुला लें। कभी उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त पसंद नहीं आते तो कभी उन्हें अपने बॉयफ्रेंड का फुटबॉल मैच देखना पसंद नहीं होता।
ये तो है गर्लफ्रेंड की कभी न खतम होने वाली समस्याएं, ऐसी ही कुछ और बाते हैं जो कि बड़ी आम सी हैं, जिन पर हर किसी कि गर्लफ्रेंड गुस्सा होती है। लेकिन इसे आपको इगनोर करते रहना होगा, नहीं तो आप किसी दिन पागल हो सकते हैं।

टाइम न देने कि शिकायत
क्या आपकी गर्लफ्रेंड को ऐसा लगता है कि आपके पास उसके लिये टाइम नहीं है। तो चिंता न करें, ऐसा वो तब भी बोलेगी जब आप उसे अपनी पूरी जिंदगी का टाइम दे देगें। पर तब होशियार हो जाएं जब वह यह इंलजाम लगाने लगे कि आप उसका टाइम किसी और लड़की को देते हैं।

आपके दोस्तों से नफरत
यह प्राकृतिक है कि वह आपके दोस्तों को नापसंद करें या फिर आपके उसकी सहेलियों से किसी बात को ले कर नफरत करें। अगर उसे किसी दोस्त से परेशानी है तो याद रखें कि उस दोस्त का ज़रा सा भी जिक्र उसके सामने न करें।

पूछने वाला खेल
लड़कियों की आदत होती है कि वह मन में ही सब कुछ रखे रहेगीं और आशा करेगी कि उनके बॉयफ्रेंड को सब कुछ मालूम चल जाए। अगर आप पता नहीं लगा पाएंगे कि उन्हें इस समय चॉकलेट आइस्क्रीम की जगह पर स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम खाने का मन कर रहा है, तो वह मुंह फुला लेगीं। चिंता न करें, यह हर गर्लफ्रेंड की आदत होती है।

ऐतिहासिक तिथियां याद दिलाना
यदि आप सुबह सो कर उठते हैं और वह आपसे इस उम्मीद में लगी हुई है कि आप उससे कुछ बोलेगें और आप नहीं बोलते तो इसका मतलब है कि आप बुरे फंसे। वह आपसे किस दिन पहली बार मिली या फिर आपने उसे कब प्रपोज किया या फिर आप कब साथ मूवी देखने गए आदि, जैसी मामूली डेट इन्हें बड़े दिनो तक याद रहती है।

मम्मी-डैडी से मुलाकात
उसे इस बात पर हमेशा ही परेशानी रहेगी कि आपके पेरेन्ट्स उसे कभी पसंद नहीं करेगें और दूसरी ओर इसका भी विश्वास रहेगा कि आप उसके भी पेरेन्ट्स को कभी पसंद नहीं करेगें।

खेल और महिला
महिलाएं और खेल सदा के लिये दुश्मन रहे हैं। ज्यादातर गर्लफ्रेंड तभी लड़ाई झगड़ा शुरु करती हैं, जब उनमें बॉयफ्रेंड उन्हें भूल कर टीवी पर कोई रोचक क्रिकेट या फुटबॉल मैच देख रहे होते हैं।

बहस में अंतिम शब्द इन्हीं के
आपने हमेशा ही देखा होगा कि किसी भी बहस में आप चुप हो जाते होगें लेकिन वह हमेशा अंत तक बोलती रहती होगी। अगर आप उसे अंतिम शब्द नहीं बोलने देगें तो वह शांत नहीं रह पाएगी और बहस इसी तरह से चालू रहेगी।

बुरा लगता है उंगली दिखा कर बात करना
अगर आप उससे गुस्से में हाथ या उंगली दिखा कर बात करते हैं तो, वह या तो आपको झूठा समझेगी या फिर बत्तमीज समझेगी।



Click it and Unblock the Notifications
