Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हद से ज्यादा हक जमाने वाले बॉयफ्रेंड से क्यूं भागती हैं लड़कियां?
सौम्या अपने बॉयफ्रेंड के प्यार में इतनी दीवानी थी कि वह उससे एक पल के लिये भी दूर नहीं रहना चाहती थी। प्यार में पड़ने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी थी। हर समय खुश रहने वाली, फन लविंग और हर किसी से घुल मिल कर बात करने वाली सौम्या की पूरी जिंदगी अब अपने बॉयफ्रेंड के इर्द-गिर्द घूमने लगी थी। सौम्या अब पुरानी जैसी नहीं रही। उसे इस बात का तब तक अंदाजा नहीं चला जब तक कि उसकी बेस्ट फ्रेंड ने उसे शीशा नहीं दिखाया।
यह वह पल था जब सौम्या को लगा कि जैसे उसकी जिंदगी को कोई दूसरा चला रहा हो। उसी पल वह हर चीज को एक दूसरे नजरिये से देखने लगी। जी हां, एक हद से ज्यादा प्यार दिखाने वाला पुरुष ऐसा ही होता है। वह लड़की को न किसी से बात करने देता है और न ही उसे अपनी जिंदगी अपने मुताबिक जीने देता है। सौम्या की ही तहर ऐसी कई लड़कियां हैं जो अभी तक ऐसे बॉयफ्रेंड की शिकार हैं और वे उनसे नफरत करती हैं।

ईर्षालु
हां, अधिकार जमाने वाले पुरुषों को आपके करीबी मित्रों और परिवार के लोगों से जलन होती है। वे आपसे पूछेगें कि आप उनके साथ क्यूं थी और उनसे किस बारे में बात कर रही थीं। और अगर वे आपके उत्तर से संतुष्ट नहीं हुए तो आपको बुरा भला बोलेगें और बाद में दिखाएंगे कि उन्हें आपके उन दोस्तों से ईर्षा नहीं है। एक जलन खोर आदमी को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा कि कोई उनके अलावा आप से बात करे।
हद से ज्यादा सुरक्षात्मक
ऐसे पुरुष आपको किसी भी जगह पर अकेला नहीं छोड़ेगे, भले ही वह दोस्तों के साथ पार्टी हो या फिर कोई घरेलू सभा हो रही हो। वे हद से ज्यादा सतर्क रहेगें कि आपने फलाना पार्टी में क्या ड्रेस पहनी है, वहां पर आपका प्यवहार कैसा है या फिर आप दोस्तों से किस विषय पर बात कर रही हैं।
आपके दोस्त पसंद नहीं उसे
अगर आपने हद से ज्यादा प्यार करने वाला पुरुष ढूंढ लिया है तो, समझ जाइये कि आप अब बिल्कुल भी सोशल पर्सन नहीं बन पाएंगी। अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को बिना बताए दोस्तों के साथ घूमने चली गई तो इन्हें बुरा लगा सकता है और अगर इन्हें बुरा लगा तो ये आपको भी बुरा भला कहने का मौका नहीं छोड़ेगें।
हद से ज्यादा फोन कॉल
आप अगर ऑफिस जाती हैं तो समझ लीजिये कि वहां पर आपका काम करना दूभर हो जाएगा। कहां हो डार्लिंग, किसके साथ हो, तुमने क्या पहना है, खाना खाया या नहीं और इसी तरह से बेतुक्के सवाल आपका पीछा नहीं छोडे़गे। आपका केयरिंग बॉयफ्रेंड आपको हर 10 मिनट बाद कॉल कर के दिनभर की पूरी डीटेल ले कर आपको परेशान कर देगा।
गुस्से का गुबार
कभी अगर आप उसका कहना न माने , तब वह झट से गुस्सा हो जाएगा। वो आपको आपके नाम से बुलाना शुरु कर देगा , घटिया कमेंट मारेगा और आपको धमकाएगा। असल में, वह आप पर नियंत्रण करना चाहता है और इस व्यवहार से वह आपको कंट्रोल करने का प्रयास कर रहा है।
जासूसी
वह आपको कंट्रोल करने के लिये आपकी जासूसी करता है और फिर भी वह आश्वस्त नहीं हो पाता कि आप सही हैं। अगर उसके अंदर शक पैदा हो गया कि आप उसके अलावा किसी और को डेट कर रही हैं तो , वह चोरी चोरी आपके फोन कॉल्स चेक करेगा, मैसेज पढ़ेगा और आप जहां जाएंगी उस पर नजर रखेगा।



Click it and Unblock the Notifications
