Latest Updates
-
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण -
कब है वरुथिनी एकादशी? इस बार व्रत पर रहेगा पंचक का साया, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा
कैसे करते हैं लड़के लड़कियों से फ्लर्ट?
ऐसे कई तरीके हैं जिनसे पता लगाया जा सकता है कि आपको चाहने वाला लड़का आपसे फ्लर्ट करने की कोशिष कर रहा है। लेकिन आपको इसके लिये थोड़ा स्मार्ट बनना होगा और उसके संकेतो को समझना होगा कि वह लड़का आपसे फ्लर्ट करने की कोशिष कर रहा है। दोनों ही चाहे पुरुष हो या फिर महिला, उनके फ्लर्ट करने का तरीका अलग अलग होता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई महिला फ्लर्ट करने की कोशिष करती है तो, वह इसके लिये दो बार पहले सोचेगी।
वहीं पर लड़के सबसे पहले फ्लर्ट करने के लिये बड़ी ही उत्सुकता और आत्मविश्वास से कदम बढाते हैं। तो ऐसे में आपको पता कैसे चल पाएगा कि आप पर फलाना लड़का दिल दे बैठा है ? इसके लिये आपको उसके फ्लर्टिंग का सिगनल समझने की जरुरत है। सिगनल जैसे, क्या वह आंखों में आंखे डाल कर बात करता है या फिर क्या वह आपसे कुछ ज्यादा दोस्ताना हो रहा है ? कुछ लड़के तो सदियों से छुपाए हुए राज भी अपने महबूबा को दिल खोल कर बता देते हैं और उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं होता।
तो अगर आपका दोस्त या कलीग आपको डिनर पर इंवाइट करे या बहुत ज्यादा मैसेज या कॉल करें, तो समझ जाइये कि मामला कुछ गड़बड़ है। आइये तो इसी बात पर जानते हैं कि कोई लड़का किस तरह से करता है फ्लर्ट?

उसे आपसे बात करने का बहाना चाहिये
जब भी आप उसे अकेली दिखती हैं तो, उसे बस आपसे बात करने का बहाना चाहिये। इससे वह आपसे आराम से बात भी कर लेगा और उसे आपकी पूरी अटेंशन भी मिल जाएगी।

वो आपसे अपना छुपा हुआ राज बताएगा
जब कोई पुरुष तुरंत ही आपसे अपने दिल का राज बताने लगे और आपके नजदीकियां बढाने लगे, तो समझ जाइये कि वह आपको फ्लर्टिंग का सिगनल दे रहा है।

वो आपको डिनर के लिये ले जाएगा
अगर लड़का आपके ऊपर अचानक अपना सारा ध्यान देने लग गया और आपको खुद से भी ज्यादा महत्वपूर्ण समझने लगा तो वह आपको अकेले कैंडल लाइट डिनर करवाने जरुर ले जाएगा क्योंकि उसे लगता है कि हर लड़की रोमैंटिक होती है और उन्हें कैंडल लाइट डिनर पसंद होता है।

वह पूरी तरह आप में समाया है
लड़की पूरी बेसर्बी से आपसे बात करने का इंतजार करते रहते हैं। अगर वह पूरी तरह से आपमें समाया है तो वह पल पल में आपको मैसेज भेजेगा या कॉल करेगा। ऐसा करने से वह पूरी तरह से आपके पास रहने की मौजूदगी का एहसास करवाएगा।

जहां आप वहां वो
अगर कोई लड़का आपसे फ्लर्टिंग कर रहा होगा, तो वह आपको फॉलो करेगा। यानी की जहां पर आप जाएंगी वहीं पर वह पीछे पीछे जाएगा।

वह हर समस आपके पास आने की कोशिष करेगा
अगर लड़का आपको पसंद कर लेता है तो वह कोशिश करेगा कि वह आपके ही पास रहे। साथ में मूवी जाना, मॉल जाना और कभी कभी तो पास आने का ऐसा बहाना बनाते हैं कि बस पूछो मत।

वह आपको और आपकी सहेलियों को इंप्रेस करेगा
अपना अच्छा इंप्रेशन बनाने के लिये वह आपको और आपकी सहेलियों को कोई न कोई बात कर के लुभाएगा।

आश्चर्य करेगा
अगर आपको लगे कि तुरंत ही आपको नए नए तोहफे या अन्य समान मिलने शुरु हो गए हैं, तो समझिये कि वह आपका दिल जीतने की कोशिश कर रहा है।

वह आपकी मदद करने की कोशिष करेगा
यदि आप कोई ऑफिस का प्रोजेक्ट कर रही होगीं तो वह आपकी मदद करने की जरुर कोशिश करेगा, जिससे वह आपके पास आ सके।



Click it and Unblock the Notifications











